Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

चोरी करने घर में घुसा था, चाकू की नोक पर किया महिला का रेप, आरोपी शख्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

दिल्ली के जंगपुरा में एक महिला वकील के साथ रेप का मामला सामने आया है. आरोपी पहले महिला के घर में चोरी करने के मकसद से घुसा था. घर में महिला को अकेली देख शख्स ने जान से मारने की धमकी दी, फिर रेप किया. आरोपी रेप के बाद महिला का गला दबाकर भाग गया था. आरोपी को लगा कि महिला की मौत हो गई है. यह घटना शुक्रवार की है. शख्स ने महिला को धमकी दी थी कि अगर उसने शोर मचाया तो चाकू घोंप कर मार डालेगा.आरोपी शख्स का नाम सोनू है.

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. घटनास्थल से थोड़ी दूर पर एक सीसीटीवी में आरोपी नजर आया था, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी सोनू ने पूछताछ में बताया कि वह महिला के घर चोरी करने के इरादे से घुसा था. महिला को अकेली देखा तो रेप की वारदात को अंजाम दिया. आरोपी ने बताया कि रेप के बाद उसने महिला वकील का गला दबा दिया था.गला दबाने के बाद महिला बेहोश हो गई थी. आरोपी ने समझा कि महिला मर गई है, जिसके बाद आरोपी महिला का डेबिट कार्ड, घर में रखा कैश और कुछ जरूरी सामान लेकर फरार हो गया. आरोपी का पुराना क्रिमिनल रिकॉर्ड है. आरोपी सोनू दिल्ली के तैमूर नगर का रहने वाला है.पुलिस के मुताबिक मौके से कुछ दूर पर एक सीसीटीवी मिला था, जिसमें आरोपी दिखाई दिया था. महिला ने पूछताछ में जो हुलिया बताया था, उसके आधार पर आरोपी को पकड़ा गया. आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया है.

Related posts

रिश्वत देने के आरोप में नगर निगम गुरुग्राम के ठेकेदार राजेश कुमार 19 लाख रूपए के साथ पकड़ा गया।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: न्यूड तस्बीर भेजकर व धमकी देकर लाखों ठगने वाले कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 9 लड़कियों सहित 38 लोग अरेस्ट।

Ajit Sinha

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एलएनजेपी अस्पताल में कोरोना से बचाव संबंधित तैयारियों का लिया जायजा

Ajit Sinha
error: Content is protected !!