Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली

लॉकडाउन में गांव में फंसी है यह टीवी एक्ट्रेस, चूल्हे पर यूं लिट्टी चोखा बनाती आईं नजर, देखें खबर।

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में 31 मई तक लॉकडाउन का चौथा चरण जारी है. लेकिन इस लॉकडाउन के बीच टीवी की मशहूर एक्ट्रेस और बिग बॉस की कंटेस्टेंट रह चुकीं रतन राजपूत एक गांव में फंस गई हैं.जहां उन्हें सुविधाओं के अभाव के कारण काफी परेशानियां भी उठानी पड़ रही हैं.गांव में रहते हुए भी रतन राजपूत लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आ रही हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने एक वीडियो इंटरनेट पर अपने फैन्स के साथ साझा किया है, इस वीडियो में रतन राजपूत बिहार की स्पेशल डिश लिट्टी चोखा बनाती नजर आ रही हैं.

इस वीडियो में एक्ट्रेस रतन राजपूत फैन्स को लिट्टी चोखा बनाना सिखा भी रही हैं. एक्ट्रेस वीडियो में कह रही हैं, “आज हम बनाने जा रहे हैं लिट्टी, जो की बिहार की जान है.इसमें सत्तू भरा जाता है. उपले हों तो आग पर बनाया जाता है अगर उपले ना हो तो सत्तू के पराठे बनाएं जाते हैं.” एक्ट्रेस इस वीडियो में यह भी बता रही हैं कि आज उनका गांव में आखिरी दिन है. ऐसे में एक्ट्रेस खाने में बिहार की स्पेशल डिश बना रही हैं.


रतन राजपूत के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. बता दें, एक्ट्रेस रतन राजपूत ने अभी तक उस जगह का खुलासा नहीं किया है, जहां वह इस समय मौजूद हैं. इसका कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि मैं नहीं चाहती कि मेरी वजह से लोगों की निजता का हनन हो. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वह अपने किसी प्रोजेक्ट के लिए यहां आई थीं, लेकिन लॉकडाउन के कारण वह फंस गईं. हालांकि, अब आखिरकार एक्ट्रेस वापस अपने घर लौट जाएंगी.

Related posts

मनी ट्रांसफर व्यापारी से गन पॉइंट पर बाइक सवार दो बदमाशों ने लुटे 80 लाख रुपए -पुलिस जांच में जुटी।

Ajit Sinha

राहुल गांधी ने आज माता वैष्णों देवी के दर्शन के बाद जम्मू में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए क्या कहा-सुने इस वीडियो में

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग: भाजपा के लिए आरटीआई का मतलब सूचना नहीं, बल्कि धमकाने का अधिकार है-जयराम रमेश

Ajit Sinha
error: Content is protected !!