Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

ओल्ड फरीदाबाद में जज की सरकारी बेलेरो गाडी गाय को बचाने के चक्कर में पलटी, उसमें सवार दो लोगों की हालत गंभीर।  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: बीती रात ओल्ड फरीदाबाद में सेक्टर -16 -ओल्ड फरीदाबाद की डिवाइडिंग रोड पर एक सरकारी बेलेरों गाडी एक गाय को बचाने के चक्कर में संतुलन बिगड़ गया और उसकी गाडी पलट गई। बताया गया हैं कि  इस गाडी में ड्राईवर सहित दो लोग सवार थे। दोनों घायलों को से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। इनमें से एक शख्स की हालत ज्यादा  ख़राब हैं। पुलिस के मुताबिक यह बलेरो गाडी एक जज का बताया गया हैं और दोनों ही घायल शख्स उन्हीं के स्टाफ के हैं,इलाके की पुलिस हादसे के कारण जानने की कोशिश कर रहीं हैं। 

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक ओल्ड फरीदाबाद चौक से सेक्टर -16-ओल्ड फरीदाबाद डिवाइडिंग रोड के रास्ते नजदीक महिला थाना के पास एक तेज रफ़्तार सरकारी बेलेरो गाडी एक गाय को बचाने के चक्कर में बुरी तरह से पलट गई। इस बेलेरो गाडी में ड्राईवर सहित दो लोग सवार थे। इस घटना के बाद वहां पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। और एकत्रित भीड़ में से कुछ लोगों ने इंसानियत का परिचय देते हुए पलटी हुई बेलेरो गाडी में से लहूलुहान अवस्था में दोनों लोगों को बाहर निकला। इस के बाद नजदीक के एक निजी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया हैं। जहां पर दोनों घायलों का इलाज चल रहा हैं। पुलिस के मुताबिक फरीदाबाद के एक जज की  गाडी हैं और जो लोग घायल हुए हैं दोनों ही उन्हीं के स्टाफ के हैं। अभी इलाके की पुलिस इस हादसे की जांच चल रही हैं। 

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: हरियाणा पुलिस का एक और बड़ा एक्शन, दो तस्करों की 5 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति करवाई फ्रीज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा नव वर्ष 2023 के उपलक्ष्य में रंग बिरंगे फूलों के लाखों पौधे शहरवासियों को देंगें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एसीपी दलबीर सिंह सहित पांच पुलिस कर्मी हुए सेवानिवृत्त ,सीपी ने दी सभी को शुभकामनाएं।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!