Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा पुलिस ने फरीदाबाद पुलिस के 50,000 का ईनामी व मोस्ट-वांटेड एक बदमाश को किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा पुलिस ने अपराध पर लगाम लगाते हूए जिला नूंह से 50,000 रुपये के ईनामी मोस्ट वांटेड बदमाश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक देसी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। आज यहां यह जानकारी देते हुए हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान रायपुरी निवासी साहिद के रूप में हुई है, जिसे एक गुप्त सूचना के बाद सीआईए की टीम ने काबू किया।
         
प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी के खिलाफ जिला नूंह और फरीदाबाद में करीब आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं तथा अपहरण और डकैती के मामलों में यह फरीदाबाद पुलिस 50,000 रुपये का ईनामी बदमाश है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के पिपरौली की ओर एक मोटरसाइकिल पर आरोपी के जाने बारे में गुप्त सूचना मिलने के बाद जाल बिछाया गया। कुछ समय बाद, जब पुलिस टीम ने नाके पर मोटर साइकिल सवार एक व्यक्ति को रुकने के लिए इशारा किया, तो आरोपी ने वाहन को तुरंत गिराकर भागने के प्रयास में सात फीट गहरे नहर के नाले में छलांग लगा दी। पुलिस टीम ने तुरंत उसे काबू कर लिया। पैर में सूजन व दर्द के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पुन्हाना में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सिविल अस्पताल, मांडीखेड़ा रेफर कर दिया गया। आरोपी के खिलाफ पुन्हाना पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।  

Related posts

डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत, डीजीपी उत्तम सेवा के 7 तथा 25 अन्य पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित

Ajit Sinha

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा नए वोट 24 सितम्बर तक बनाए जा सकते हैं।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा प्रदेश में कोरोना संक्रमण मरीजों की आई भारी उछाल, नए मरीजों का आंकड़ा 5736 तक पहुंचा।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!