Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद वीडियो हरियाणा

यात्रा के लिए केवल कन्फर्म बुकिंग वाले यात्रियों को ही बस अड्डे में प्रवेश की अनुमति होगी,मूलचंद शर्मा को सुनिए इस वीडियो

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा में 15 मई से चुनिंदा मार्गों पर शुरू हो रही बस सेवा के माध्यम से यात्रा के लिए केवल कन्फर्म बुकिंग वाले यात्रियों को ही बस अड्डे में प्रवेश की अनुमति होगी। बसों में यात्रा करने के लिए केवल ऑनलाइन पोर्टल http://hartrans.gov.in के माध्यम से ही बुकिंग की जा सकेगी। यात्रा के लिए मार्गों का विवरण और किराये से संबंधित जानकारी भी वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई गई है। राज्य के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि सरकार ने लोगों की सुविधा के लिए जरूरी सुरक्षा उपायों के साथ 15 मई, 2020 से कुछ चुनिंदा मार्गों पर बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि शुरू में केवल 10 जिलों-अम्बाला, भिवानी, हिसार, कैथल, करनाल, नारनौल, पंचकूला, रेवाड़ी, रोहतक और सिरसा से ही बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए प्रदेश के सभी डिपो महाप्रबंधकों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं और सुरक्षा सम्बन्धी निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करवाना सम्बन्धित डिपो महाप्रबंधक की जिम्मेदारी होगी।        

उन्होंने बताया कि इस दौरान सोशल डिस्टेंस का खास ख्याल रखते हुए प्रत्येक बस में अधिकतम 30 यात्रियों को ही बिठाया जाएगा। निर्धारित बस अड्डे में प्रवेश से पहले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी और हर यात्री के लिए मास्क पहनना जरूरी होगा। बिना मास्क पहने यात्री को बस में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। मूलचंद शर्मा ने बताया कि राज्य परिवहन की बसें फिलहाल हरियाणा से बाहर और कोरोना वायरस से अत्यधिक प्रभावित क्षेत्रों में शुरू नहीं जाएंगी। बसों का परिचालन हरियाणा राज्य परिवहन के बस अड्डों से निर्धारित बस अड्डों तक ही किया जाएगा और रास्ते में पडऩे वाले स्टेशन से किसी भी यात्री को बस में चढऩे या उतरने की अनुमति नहीं होगी। कोरोना वायरस से प्रभावित जिलों से गुजरने वाली बसें बाइपास या फ्लाई ओवर से गुजरेंगी। उन्होंने बताया कि अगर किसी कारणवश किसी मार्ग पर बस परिचालन संभव नहीं होगा तो प्रस्थान के समय से दो घंटे पूर्व सूचना के साथ बस परिचालन रद्द कर दिया जाएगा। ऐसी स्थिति यात्री द्वारा दिया गया किराया वापिस कर दिया जाएगा।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से 2 आईएएस और 44 एचसीएस अधिकारियों के तबादले किए है -लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

थाइलैंड की धरती पर हरियाणा की बेटी रिद्धिमा कौशिक ने किकबॉक्सिंग में शानदार प्रदर्शन कर भारत के लिए जीता स्वर्ण पदक

Ajit Sinha

डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने आयोजित पासिंग आउट परेड में शिरकत की, परेड टुकड़ियों का किया निरीक्षण,ली सलामी। 

Ajit Sinha
error: Content is protected !!