Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद में कोरोना पॉजिटिव के केस अब बढ़ कर 88 हो गई हैं जबकि इनमें से 54 मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए हैं। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: जिले में कोरोना पॉजिटिव के मामले लगातार बढ़ भी रहे तो साथ के साथ ठीक होकर मरीजों की संख्या घट भी रही हैं। जिला प्रशासन द्वारा जारी  कोरोना बुलेटिन कुल आकड़े बढ़ कर 88 हो गई हैं।  इनमें से 54 मरीज ठीक होकर अपने घर वापिस हो चले गए। इसमें अब तक दो मरीजों की अब तक मौत हो चुकी हैं। और 30 मरीजों का इलाज अभी भी अस्पताल में चल रहा हैं। 
उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी-कोरोना डा. रामभगत ने बताया कि जिला में अब तक 5857 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 1518 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 4337 लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 5769 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 5101 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 4691 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 322 की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक 88 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 30 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा ठीक होने के बाद 54 को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है।  दो  पॉजिटिव मरीजों को घर पर आइसोलेटेड किया गया है। अब तक दो मरीजो की मौत भी हो चुकी है।

Related posts

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की बकाया संपत्ति कर पर टैक्स व पैनल्टी शत-प्रतिशत माफ करने की घोषणा

Ajit Sinha

भारतीय हॉकी टीम निश्चित तौर पर वर्ल्ड कप जीतेगी – मनोहर लाल

Ajit Sinha

फरीदाबाद में कांग्रेसी नेता लखन सिंगला ने पेट्रोल -डीजल के बढ़ते कीमतें को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौपा-देखें वीडियो

Ajit Sinha
error: Content is protected !!