Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

कोरोना से जंग लड़ने वाले डॉक्टरों को करे सलूट, फरीदाबाद में कोरोना के बढ़ रहे मरीजों के साथ-साथ घट भी रहे हैं, चिंता नहीं करना।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:जिले में कोरोना पॉजिटिव केस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं तो साथ में घटने का भी सिलसिला जारी हैं,इस जंग से लड़ने वाले सभी योद्धाओं का मेहनत भी दिखने लगा हैं, जरुरत हैं लोगों को खुद भी जागरूक होने की। और लॉकडाउन के नियम के पालन करने की।आज जिला प्रशासन द्वारा जारी बुलेटिन में कोरोना पॉजिटिव मरीज की संख्या कुल 87 मरीज मिले हैं जिनमें 49 लोगों को ठीक करके अपनों के बीच घर भेज दिया हैं। 

उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी-कोरोना डा. रामभगत ने बताया कि जिला में अब तक 5600 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 1518 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 4080 लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 5513 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 4816 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 4469 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 260 की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक 87 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं,जिनमें से 34 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा ठीक होने के बाद 49 को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है। दो पॉजिटिव मरीजों को घर पर आइसोलेटेड किया गया है। इसमें दो मरीजो की मौत भी हो गई है।

Related posts

मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल में ‘मॉम एंड बेबी सेशन’ का आयोजन

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मानव रचना को इनोवेशन व एंटरप्रय्नोरशिप को बढ़ावा देने के लिए मिला 2.67 करोड़ का अनुदान

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन बेल्ट की जमीनों पर लगे फ्रूट मार्किट पर चला ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम का बुलडोजर -लाइव वीडियो देखें।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!