Athrav – Online News Portal
हरियाणा

अगर आप श्रमिक हैं और हरियाणा में फंसे हैं और अपने गांव अपनों के बीच जाना चाहते हैं तो ऐसे करें अपना रजिस्टेशन

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा में फंसे लोगों और प्रवासी श्रमिकों को अंतर्राज्यीय आवाजाही (आने और जाने दोनों) की सुविधा देने हेतु, हरियाणा सरकार ने  https://edisha.gov.in/eForms/MigrantService के नाम से एक वेबपेज शुरू किया है, जिस पर अपने घरेलू राज्यों में लौटने के इच्छुक प्रवासी श्रमिक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
एक सरकारी प्रवक्ता ने इस सम्बन्ध में और अधिक जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा में आने और जाने के लिए, अंतरराज्यीय मूवमेंट हेतु अनुरोध दर्ज करने हेतु, प्रवासियों को वेब पेज https://edisha.gov.in/eForms/MigrantService पर अपना पंजीकरण करवाना होगा। इसके अलावा, यदि कोई एप्लीकेशन पर पंजीकरण करवाना चाहता है, तो उसे ‘गूगल प्ले स्टोर’ पर ‘जन सहायक हैल्पमी’ डाउनलोड करना होगा और सभी आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवानी होगी।हालांकि, यदि किसी भी प्रवासी कामगार की उपरोक्त दोनों तक पहुंच नहीं है और वे हरियाणा राज्य में मौजूद हैं, तो वे 1950 या कॉल सेंटर नंबर 1100 पर कॉल करके जिला प्रशासन की हेल्पलाइन से सहायता ले सकते हैं।

Related posts

छापा: जिला खाद्य एंव आपूर्ति अफसर को निलंबित करने के आदेश,फूड एंड सप्लाई इंस्पेक्टर विकास के खिलाफ केस दर्ज।

Ajit Sinha

तिगांव विधायक ललित नागर के संयोजन में हुआ दलित सम्मेलन का आयोजन

Ajit Sinha

सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने बूथ कमेटियों की बैठक ली कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

Ajit Sinha
error: Content is protected !!