Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

किसी अन्य राज्य या केंद्र शासित प्रदेशों में फंसे समूह के व्यक्तियों को भेजने व प्राप्त करने हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किया हैं: डीसी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: जिलाधीश यशपाल ने गृह मंत्रालय के निर्देंशों की अनुपालना के लिए एसडीएम बड़खल पंकज सेतिया को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नोडल अधिकारी किसी अन्य राज्य या केंद्र शासित प्रदेशों में फंसे समूह के व्यक्तियों को भेजने व प्राप्त करने के संबंध में परामर्श व परस्पर समन्वय स्थापित करेंगे।
आवागमन करने वाले व्यक्तियों की स्क्रीनिंग करवाना, जिस बस में व्यक्तियों का समूह जाएगा, उसे सेनेटाइज करवाया जाए तथा सोशल डिस्टेंसिंग की अनुपालना करना सुनिश्चित करेंगे। रास्ते पर आने वाले राज्य ऐसे व्यक्ति के पास को प्राप्त करने की स्थिति में ले जाने की अनुमति देना सुनिश्चित करेंगे। अपने निश्चित स्थान पर पहुंचने वाले व्यक्ति की सूचना स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियोें को देेना तथा उन्हें होम क्वारेंटाइन करवाना, जरूरत पड़ने पर संस्थागत क्वारेंटाइन में रखवाना, उनकी चिकित्सा जांच करवाना तथा उन्हें आरोग्य सेतु एप इंस्टाल करने के लिए प्रेरित करना तथा उसके स्वास्थ्य की जानकारी एप पर देना सुनिश्चित करवाएंगे। सभी उपमंडलाधीश इस संबंध में सभी जरूरी सूचना एसडीएम बड़खल को उपलब्ध कराएंगे।

Related posts

फरीदाबाद में नए साल- 2022, “नाइट कर्फ्यू” की पहली रात तीनं लोगों की हत्याओं से शहरभर में फैला सनसनी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: युवाओं को नई उभरती प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में रोजगार के अवसरों के लिए होना होगा तैयार-बंडारू दत्तात्रेय

Ajit Sinha

फरीदाबाद शहर के वरिष्ठ फ़ोटोग्राफ़र राजेश पुंजानी के पिता मनोहर लाल (आयु 94 वर्ष) का निधन हो गया, कल होगा अंतिम संस्कार।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!