Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

कोरोना वायरस के फैलाव पर नियंत्रण के उद्देश्य से फरीदाबाद में 12 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं: डीसी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: जिलाधीश यशपाल ने कोरोना वायरस के फैलाव पर नियंत्रण के उद्देश्य से फरीदाबाद में 12 कंटेनमेंट जोन बनाए हैं, जिनमें शिव दुर्गा विहार, पलवली व खेड़ी कलां, डबुआ कालोनी, सेक्टर-88 स्थित बीपीटीपी, चावला कालोनी-डी ब्लाॅक, एनआईटी-1, एसी नगर-कृष्णा कालोनी, सेक्टर-37, चांदपुर अरूवा, गांव बड़खल एवं अनखीर, मोहना व रनहेड़ा शामिल हैं। जिलाधीश ने आदेशों में बताया है कि इन क्षेत्रों में कोरोना के नए मामले सामने आएं, जिस कारण कोविड-19 से संबंधित सभी नियम व शर्तें इन कंटेनमेंट जोन में लागू होंगी। इन क्षेत्रों में संदिग्ध मामलों की पहचान, टेस्टिंग, क्वारेंटाइन, आइसोलेशन, सोशल डिस्टेंसिंग व अन्य जन स्वास्थ्य से जुड़ी गतिविधियां चलाई जाएंगी।

उन्होंने आदेशों में बताया है कि सिविल सर्जन की ओर से कंटेनमेंट जोन में सभी घरों में प्रत्येक व्यक्ति की थर्मल स्कैनिंग की जाए। स्वास्थ्य विभाग की टीमें सभी जरूरी इंतजाम व सुरक्षा उपकरण के साथ इन क्षेत्रों में काम करेंगे। नगर निगम की ओर से इन सभी क्षेत्रों को सेनेटाइज किया जाएगा। सभी कंटेनमेंट जोन में आने-जाने पर प्रतिबंध रहेगा, पुलिस विभाग पर्याप्त पुलिस फोर्स व नाका की मदद से आवागमन को रोकेगी। सिविल सर्जन की ओर से कंट्रोल रूम में पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा उपकरण व जरूरी दवाइयां रखी जाएंगी। एनआईटी-3 स्थित ईएसआई अस्पताल को कोविड-19 अस्पताल बनाया गया है, अतः ईएसआई अस्पताल व सिविल सर्जन की ओर से आपात स्थिति में मेडिकल सुविधा व स्वास्थ्य सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्रशासक व हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के कार्यकारी अभियंता की ओर से लोगों को जरूरी सामान जैसे राशन ,दूध, किरयाणा, दवाइयां, सब्जियां आदि की सप्लाई के लिए अलग पैकेट बनाकर घर-द्वार पर ही उपलब्ध करवाए जाएंगे। संबंधित विभाग बिजली व पानी की आपूर्ति निर्बाध जारी रखेंगे। संबंधित क्षेत्र के उप-मंडलाधीश कंटेनमेंट जोन के ओवरआल इंचार्ज होंगे तथा सभी जरूरी प्रबंध सुनिश्चित करेंगे। सभी अधिकारी व कर्मचारी अपनी डयूटी तत्परता से करें,कोई भी लापरवाही होने की स्थिति में आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Related posts

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी में पूर्ण रूप से बिजली देने हेतु यूआईसी से DHBVN ने सेक्टर -46 सब स्टेशन को किया टेक ओवर, 3 नए ट्रासफार्मर लगेंगें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : बुधवार को गाँव सागरपुर में प्रदूषण विभाग ने जहरीला प्रदूषण फैला रही अवैध फैक्ट्री को किया गया सील।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: मानव रचना ने 10वें फाउंडर्स डे पर संस्थापक दूरदर्शी डॉ. ओपी भल्ला को श्रद्धांजलि दी

Ajit Sinha
error: Content is protected !!