Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

जिला प्रशासन ने आज विदेशों में फंसे विद्यार्थियों की मदद के लिए ऐतिहासिक पहल की है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरूग्राम: जिला प्रशासन द्वारा आज विदेशों में फंसे विद्यार्थियों की मदद के लिए ऐतिहासिक पहल की गई है। आज जहां पूरा देश कोविड-19 संक्रमण की समस्या से जूझ रहा है वहीं कुछ गुरूग्राम जिला के विद्यार्थी विदेशों में फंसे हुए है जिसकी सहायता के लिए जिला प्रशासन ने ई मेल आईडी जारी की है। इस ईमेल आईडी के माध्यम से इन विद्यार्थियों के अभिभावक जिला प्रशासन से सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

उपायुक्त अमित खत्री ने बताया कि गुरूग्राम जिला प्रशासन द्वारा विदेशों में फंसे विद्यार्थियों की सहायता के लिए  covid19gurugram@gmail.com  जारी की है। खत्री ने कहा कि एनसीआर क्षेत्र में होेने के कारण  गुरूग्राम जिला में ऐसे विद्यार्थियों की संख्या अपेक्षाकृत अधिक है। ऐसे विद्यार्थियों के अभिभावको को जिला प्रशासन की ईमेल आईडी पर ‘overseas support’  विषय के साथ मेल करनी होगी। इसके बाद अभिभावकों को गूगल फार्म भेजा जाएगा जिस पर वे आवश्यक जानकारी अपलोड कर सकते है।
गौरतलब है कि हरियाणा सरकार ने विदेशों में फंसे विद्यार्थियों का डाटा एकत्रित करना शुरू किया है ताकि केन्द्र सरकार के हस्तक्षेप से उनकी मदद की जा सके। इसके लिए गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विजय वर्धन ने सभी जिला उपायुक्तों को पत्र लिखकर विदेशों में फंसे विद्यार्थियों का पूरा विवरण उपलब्ध करवाने को कहा है। गुरूग्राम जिला सहित प्रदेश के अन्य जिलों से विद्यार्थियों के अभिभावकों द्वारा मुख्यमंत्री से फरियाद की गई थी कि उनके बच्चों को विदेशों से वापस लाने की व्यवस्था की जाए। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार उपायुक्तों को ऐसे विद्यार्थियों का ब्यौरा उपलब्ध करवाने के लिए कहा गया है।
  0 0 0  

Related posts

चुनाव प्रक्रिया को देखने और समझने, 11 सदस्यीय अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि मण्डल गुरूग्राम पधारा।

Ajit Sinha

गर्लफ्रेंड नौकरी के लिए इंटरव्यू न दे सके, इसलिए कंपनी के बिल्डिंग को ईमेल भेज कर बम से उड़ाने की धमकी दी थी -पकड़ा गया।

Ajit Sinha

गुरुग्राम : पुलिस कमिश्नर के. के. राव ने DLF फ़ेस 3 थाना के एडिशनल एसएचओ नरेश व रैपिड एक्शन फाॅर्स में तैनात सविता को किया सम्मानित।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!