Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

दिल्ली में नौकरी करने वालों के लिए बदरपुर बॉर्डर पर नो एंट्री

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद :गृहमंत्री अनिल विज का बॉर्डर पर सख्ती करने का आदेश ऐसे लोगों के लिए परेशानी बन गया है जो दिल्ली में जॉब करते हैं। अब इन लोगों को अपने घर आने से पुलिस बॉर्डर पर ही रोक रही है। सोमवार के बाद मंगलवार सुबह से लेकर शाम तक पुलिस की सैकड़ों लोगों से तीखी बहस भी हुई। काफी लोगों को वापस भेज दिया गया। कुछ लोग पुलिस द्वारा सख्त भाषा के प्रयोग को लेकर आहत नजर आए।

दरअसल दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर गृहमंत्री अनिल विज ने दिल्ली से लगती सीमाओं पर सख्ती बढ़ाने को कहा है। इसलिए पुलिस किसी को भी आने व जाने नहीं दे रही है। दिल्ली के बैंक ऑफ बड़ौदा में काम करने वाले बैंक कर्मचारी रामप्रसाद और मनफूल ने बताया कि उनके पास बैंक की आइडी है, इसके बावजूद पुलिस उन्हें परेशान करती है। क्योंकि वह फरीदाबाद में रहते हैं, इसलिए रोज आना-जाना होता है। ऐसे ही विवेक उपाध्याय ने बताया कि वह दिल्ली में नौकरी करते हैं, लेकिन पुलिस ने उन्हें जिले में प्रवेश नहीं करने दिया। नर्स हुई आहत जिले में रहने वाली एक नर्स महिला पुलिसकर्मी के तीखे व्यवहार से काफी आहत नजर आई।दरअसल वह दिल्ली कालकाजी के एक निजी अस्पताल में जॉब करती है। मंगल वार दोपहर को जब वह अपने घर आने लगी तो बदरपुर बॉर्डर पर उसे रोक दिया और वापस जाने को कहा जाने लगा।
महिला नर्स रोने लगी। मीडिया कर्मियों के हस्तक्षेप के बाद नर्स को जिले में प्रवेश करने दिया गया। महिला नर्स ने बताया कि प्रधानमंत्री से लेकर मुख्य मंत्री व आमजन डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों को भगवान का दर्जा दे रहे हैं, पर यहां महिला पुलिस कर्मी ने काफी तीखे शब्दों का प्रयोग किया। जिससे काफी दुख पहुंचा है। दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। इसलिए बॉर्डर पर सख्ती की जा रही है। दिल्ली में जॉब करने वाले दिल्ली में ही रहें। दिल्ली से जिले में आवागमन बिल्कुल बंद कर दिया गया है। आमजन से अपील है कि वह संयम रखें और पुलिस का सहयोग करे।

Related posts

कांग्रेस सरकार बनने पर कालोनियों में रहने वाले लोगों को दी जाएगी सेक्टरों जैसी सुविधाएं : ललित नागर

Ajit Sinha

इंडियन ऑयल ने लगाए 20 हजार पौधे, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने पौधे लगाकर किया वृक्षारोपण का शुभारंभ।

Ajit Sinha

ग्रेटर फरीदाबाद की लोगों को सॉसायटीस को सीवरेज पानी से जल्द मिलेगा छुटकारा, 14 सालों के बाद वनवास कटा

Ajit Sinha
error: Content is protected !!