Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

डोर-टू-डोर डिलीवरी करने वाला गिरफ्तार, पलक झपकते ही चुरा लेता था घरों से  कीमती सामान

नई दिल्ली:लॉकडाउन के दौरान लोग घरों से बाहर निकलने की जगह डोर-टू-डोर डिलीवरी की मदद ले रहे हैं। इस दौरान घर में सामान की डिलीवरी देने के बहाने लैपटॉप मोबाइल चोरी करने वाले आरोपित को मालवीय नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित घटना के दौरान पीड़ित के घर घरेलू सामान की डिलीवरी देने पहुंचा था। गिरफ्तार आरोपित की पहचान तुषार संसवाल के रूप में की गई है। आरोपित से चोरी का लैपटॉप, मोबाइल और 5 हजार रूपये नगद बरामद हुए हैं। डीसीपी साउथ अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि मालवीय नगर थाने में 18 अप्रैल को एक व्यक्ति ने घर से मोबाइल, लैपटॉप और 5 हजार रूपये चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी।

जांच के लिए पहुंची पुलिस टीम को जानकारी मिली कि पीडि़त ने करीब 20 दिन पहले एक डिलीवरी ब्वॉय से मदद ली थी और इस दौरान उन्होने अपना मोबाइल नंबर भी साझा किया था जिससे वह डिलीवरी ब्वॉय उनकी रोजमर्रा की सामान डिलीवर कर सके। 18 अप्रैल को युवक उनके घर सामान लेकर पहुंचा। इस दौरान उसने पीने के लिए पानी मांगा। पीड़ित के पानी लेने जाने के दौरान ही आरोपित ने उनके घर से लैपटॉप और मोबाइल फोन चोरी कर लिए। जिसके बाद पुलिस टीम ने सर्विलांस के जरिये आरोपित की लोकेशन तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया। दू

Related posts

एलजी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सिंगापुर जाने की नहीं दी अनुमति

Ajit Sinha

भ्रष्टाचार के मामले में आबकारी एवं कराधान विभाग के स्टेनो संत स्वरूप को विजिलेंस एंव एसीबी की टीम ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

कांग्रेस पार्टी नकरात्मक राजनीति कर रही हैं, पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की इंच-इंच भूमि सुरक्षित है: नड्डा

Ajit Sinha
error: Content is protected !!