Athrav – Online News Portal
जरा हटके दिल्ली नई दिल्ली राष्ट्रीय वीडियो

जब बीच सड़क पर कार के सामने आ गया बाघों का झुंड तब महिला ने किया कुछ ऐसा,वीडियो हुआ वायरल

मध्य्प्रदेश: सतपुड़ा के जंगलों की सड़क पर बाघों का घूमते हुए एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आप देखेंगे कि कैसे 4 बाघ जंगल से बाहर निकलकर सड़क पर आराम कर रहे हैं. इस तरह खुलेआम बाघों को घूमते हुए देखना लोगों के लिए काफी रोमांचक है. इस वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट ऑफिसर रमेश पांडे ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है. इस वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि कैसे जंगल के बीच वाली सड़क पर चार बाघ आराम कर रहे हैं.


इस वीडियो को शेयर करते हुए आईएफएस ऑफिसर ने लिखा कि बेहद गंभीर पारिवारिक मामला लग रहा है.यह उन लोगों के लिए काफी भयावह है जो इसे खुली आंखों से देख रहे हैं. वहीं वीडियो में एक महिला की भी आवाज आ रही है जो ड्राइवर को कह रही है कि ‘थोड़ी देर के लिए गाड़ी पीछे ले लो भईया”.आईएफएस ऑफिसर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि पन्ना, तडोबा और दुधवा के बाद सतपुड़ा के जंगल से यह वीडियो देखने लायक है. एक साथ 4 बाघों को देखना मुमकिन नहीं था. ट्विटर पर इस वीडियो को अबतक 6,000 से अधिक बार देखा जा चुका है. साथ ही लगभग 500 ‘लाइक’ और 100 से ज्यादा कमेंट मिल चुके हैं. बता दें कि हाल ही में इसी जंगल के दो बाघों की लड़ाई वाला वीडियो ट्विटर पर काफी वायरल हुआ था.

Related posts

पिस्टल, मैगजीन , जिंदा कारतूस सप्लाई करने वाले दो सगे भाई पकड़े गए, 3 पिस्टल, 4 मैगजीन, 24 जिंदा कारतूस बरामद।

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने आज ब्रांडेड कंपनी के स्किन क्रीम बनाने वाली एक कंपनी का पर्दाफाश किया है।

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग: कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी ने आज युवाओं को क्या कहा, जानने के लिए सुने इस वीडियो में।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!