Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

ऑनलाईन बिजनेस पर प्रतिबंध लगाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जताया आभार: जगदीश भाटिया 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट फरीदाबाद: प्रदेश भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष जगदीश भाटिया ने केंद्र सरकार द्वारा ऑनलाईन बिक्री  पर रोक  लगाने का  स्वागत किया है। भाटिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के व्यापारियों के हित में यह बड़ा व सराहनीय कदम उठाया है इससे अपने देश के व्यापारियों को खासी राहत मिलेगी.भाटिया ने प्रेस को जारी बयान में कहा है कि सरकार क इस कदम से जहां स्वदेशी को बढ़ावा मिलेगा,वहीं अपने देश के उद्योगव व्यापार भी भली भांति फल फूल सकेंगे। 
उन्होंने कहा कि ये विदेश कंपनियां ऑनलाईन व्यापार के माध्यम से देश के व्यापार व उद्योग जगत पर कब्जा करने की कोशिश में लगी थीं।इससे घरेलू बाजार पर मंदी का भयंकर प्रकोप दिखाई देने लगा थाविदेशी कंपनियां ऑनलाईन बिजनेस के माध्यम से देश में आर्थिक संकट पैदा करने की कोशिशों में जुटी हुई थीं, जिसमें उन्हें काफी हद तक सफलता मिलने लगी थी.देश का व्यापारी वर्ग पिछले काफी समय से इस प्रयास में था कि केंद्र सरकार ऑनलाईन बिजनेस पर पाबंदी लगाकर देश के उद्योग व व्यापार जगत को राहत प्रदान करे।उन्होंने कहा कि इस कड़ी में चीन की ऑनलाईन कंपनियां तेजी से विकसित हो रही थीं और लगातार देश के व्यापार पर काबिज होने लगी थीं।परंतु वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने अपने देश के उद्योग जगत व व्यापारियों की भावना व समस्या को समझा और अंतत: ऑनलाईन बिजनेस पर रोक लगाने का कड़ा निर्णय लिया.भाटिया ने कहा कि केंद्र सरकार के नए आदेशों के अंतर्गत फिलहाल लॉक डाऊन के अंतर्गत जरूरीवस्तुओं की ही ऑनलाईन सप्लाई की जा सकेगी.उन्होंने कहा कि वह भाजपा व्यापार मंडल की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्र सरकार का पुन: आभार व्यक्त करते हैं। 

Related posts

फरीदाबाद : बीएससी की छात्रा ने अपने ब्यापारी पिता पर पिछलें दस सालों से बलात्कार करनें का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी में यूआईसी के चेयरमेन भारत भूषण व पार्षद हेमा ने 14 लाख की लागत से दो सड़कों का शिलान्यास।

Ajit Sinha

नाबालिग लड़की से बलात्कार कर प्रेग्नेंट करने के दो आरोपी मालिक व नौकर को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!