Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

लॉकडाउन:  हरियाणा पुलिस की एसटीएफ टीम ने करोड़ों रूपए की हेरोइन के साथ दो शख्स को किया गिरफ्तार। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने (एसटीएफ) ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बडी कार्रवाई करते हुए जिला हिसार से मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को काबू कर उनके कब्जे से 1 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने इस सिलसिले में एक वाहन को भी जब्त किया है।

हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हिसार जिले के गांव खेदड़ निवासी अश्वनी तथा पाबड़ा निवासी प्रदीप के रूप में हुई है। आरोपियों को एसटीएफ हिसार की एक टीम ने नाकाबंदी करके नजदीक बरवाला पुलिस थाने से काबू किया है। एसटीएफ टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए नाकांबदी कर हरियाणा नंबर की बोलेरो जीप से 1 किलोग्राम हेरोइन बरामद की। जब्त की गई हेरोइन की कीमत करोड़ों रुपये में आंकी गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर ड्रग-पैडलिंग के इस रैकेट में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है।

Related posts

चंडीगढ़: सफ़ाई कर्मचारियों की हड़ताल पर बोले भूपेंद्र सिंह हुड्डा, वह भीख नहीं मांग रहे वह अपना अधिकार मांग रहे हैं।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग:पेयजल स्रोत के आसपास इंडस्ट्री या सीवरेज का दूषित पानी डालने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई – संजीव कौशल

Ajit Sinha

वकील बने ठग, 2 वकील गिरफ्तार, 193 निवेशकों से करोड़ों रुपये ठगे

Ajit Sinha
error: Content is protected !!