Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा पुलिस ने तीन दर्जन से अधिक एटीएम मशीन काटने की वारदातों को अंजाम देने वाला अपराधी गिरफ्तार 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस ने तेलंगाना व हैदराबाद सहित प्रदेश  में लगभग तीन दर्जन एटीएम मशीन काटने की वारदातों को अंजाम देने वाले अपराधी को जिला नूंह से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उसके कब्जे से एक अवैध देसी हथियार भी बरामद किया है।

हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान बलई निवासी साजिद के रूप में हुई है, जो एटीएम मशीन चोरी कर नकदी निकालने के लिए उन्हें काटने में एक्सपर्ट है। अपराधी को सीआईए नूंह की एक टीम ने एक गुप्त सूचना के बाद हथीन मोड, नूंह से गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान, आरोपी ने तेलंगाना, हैदराबाद और हरियाणा में एटीएम काटने की लगभग तीन दर्जन वारदात कबूल की हैं। आरोपी को गिरफतार करने के लिए कई राज्यों की पुलिस को काफी समय से तलाश थी। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गहनता से पूछताछ व जांच जारी है।

Related posts

हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र में कड़वी बातों के बावजूद विपक्ष ने मुख्यमंत्री की ईमानदारी की तारीफ की

Ajit Sinha

वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर चोर और चोरी की गाड़ियो काटकर ठिकाने लगाने वाले दो कबाड़ी गिरफ्तार

Ajit Sinha

हरियाणाः जींद में 1.75 करोड़ रुपये की 1 किलो 875 ग्राम स्मैक बरामद, एक गिरफ्तार

Ajit Sinha
error: Content is protected !!