Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा पुलिस ने लाखों रुपए के हेरोइन के साथ एक शख्स को गिरफ्तार किया हैं। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जिला सिरसा से कार सवार को काबू कर उसके कब्जे से लाखों रुपयों की 251 ग्राम हैरोइन बरामद की है। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान जिला बठिंडा पंजाब निवासी कृष्ण कुमार के रूप में हुई है। आरोपी को सीआईए की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर डींग मोड़ क्षेत्र से काबू किया है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि जब्त की गई हेरोइन आरोपी द्वारा बठिंडा व फरीदकोट क्षेत्र में सप्लाई की जानी थी।

सीआईए की एक पुलिस टीम कोविड-19 की डयूटियों में दौरान नाकाबंदी कर डिंग मोड़ पर मौजूद थी। इसी दौरान फतेहाबाद की तरफ से आ रही पंजाब नंबर की मराजों कार को शक के बिनहा पर रोक कर तलाशी ली तो कार के गियर बॉक्स के नजदीक बने कप होल्डर से पॉलीथिन थैली में लिपटी 251 ग्राम हेरोइन हेरोइन बरामद हुई.पकड़ी गई हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपये आंकी गई है.यह हेरोइन आरोपियों द्वारा बठिंडा व फरीद कोट क्षेत्र में सप्लाई की जानी थी। पकड़े गए युवकों को अदालत में पेश कर रिमाण्ड़ पर लिया जाएगा और रिमाण्ड़ अवधि के दौरान हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुडे अन्य लोगो के बारे में नाम पता मालुम कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी ।  

Related posts

अपनी ड्यूटी का निर्वहन करते हुए शहीद हुए गुरुग्राम पुलिस के सिपाही अजय सिंह को राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई।

Ajit Sinha

एनसीआर के मोबाइल चोर पर कडा प्रहार 8 करोड़ के 821 चोरी के मोबाइल फोन बरामद, अंतरराज्यीय गिरोह के 6 सदस्य अरेस्ट।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की वर्ष 2023-24 की बजट घोषणाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता

Ajit Sinha
error: Content is protected !!