Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

बेहतरीन खबर: फरीदाबाद जिला में अब तक 28 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, 3 को डिस्चार्ज किया गया हैं। डा. राम भगत

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी-कोरोना डा. रामभगत ने बताया कि जिला में अब तक 1273 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 294 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 979 लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 1245 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 521 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 428 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 65 की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक 28 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 25 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा ठीक होने के बाद 3 को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है।
उन्होंने बताया कि सभी मेडिकल और पैरा मेडिकल स्टाफ को कोविड-19 की रोकथाम और प्रबंधन के लिए प्रशिक्षित किया गया है। इसी प्रकार पर्यावरण स्वच्छता और शुद्धीकरण के बारे में सरकारी व निजी विभागों के कर्मचारियों को दैनिक आधार पर प्रशिक्षण दिया जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के संभावित संक्रमण की पृष्ठभूमि को देखते हुए आम जनता को सरकार द्वारा स्वास्थ्य संबंधी हिदायतों की अनुपालना करने की सलाह दी जाती है। लोगो को ध्यान रखना चाहिए कि खाँसी व छींकते समय रूमाल या तौलिया का उपयोग अवश्य करें, हाथों को बार-बार साबुन व पानी से धोते रहें। जब तक बहुत जरूरी न हो, घर से बाहर न निकलें। सार्वजनिक स्थलों व सभाओं में जाने से बचें। जिन लोगों ने हाल ही में कोरोना प्रभावित देशों की यात्रा की है, उन्हें राष्ट्रीय, राज्य या जिला हेल्पलाइन नंबरों पर सूचना देनी चाहिए, उन्हें भारत में आगमन की तारीख से 28 दिनों के लिए सभी से अलग रहना है और किसी से भी स्पर्श करने से बचना है, भले ही उसमें कोई लक्षण न हों।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: खाना खाने के विवाद में मारना किसी और को था, पर मारा कोई और गया, दो आरोपित गिरफ्तार -पूछताछ जारी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :गांव कबूलपुर रेती माफिया ने चौकीदार महेंद्र सिंह को पुलिस की मुखबरी करने पर गोली मारकर हत्या करने की धमकी,केस दर्ज।

Ajit Sinha

पति -पत्नी विवाद में पति ने अपनी पत्नी को फोन पर गाली दी, तो बीच रास्ते में बेटा ने पिता पर चाकू से तादबतौड़ हमला कर दिया -अरेस्ट

Ajit Sinha
error: Content is protected !!