Athrav – Online News Portal
हरियाणा

आज कोरोना लॉकडाउन पर मोमबत्ती, दीया, टॉर्च या मोबाइल फ्लैश लाइट जलाएं और करें करोना रूपी अंधकार को दूर : डीसी 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पलवल:कोविड-19 की रोकथाम के लिए किए गए लॉकडाउन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से आज रविवार,5 अप्रैल को रात्रि 9 बजे अपने घरों की लाइटें बंद करके 9 मिनट के लिए मोमबत्ती, दीया, टॉर्च या मोबाइल फ्लैश लाइट जलाने का आह्वान किया है। प्रधानमंत्री के इस आह्वान पर प्रकाश की महाशक्ति उजागर होगी जो कोरोना रूपी अंधकार को दूर कर प्रकाश फैलाने का काम करेगी।

उपायुक्त नरेश नरवाल ने जिलावासियों से सामाजिक जिम्मेवारी के साथ आह्वान  किया है कि वे प्रधानमंत्री की अपील पर इस यज्ञ में अपनी आहुति अवश्य डालें। उन्होंने कहा कि आज रविवार, 5 अप्रैल को रात्रि 9 बजे 9 मिनट तक घर की लाइटें बंद करके सभी लोग अपने घरों के दरवाजे पर या बालकनी मे आकर दीये, मोमबत्तियां, टॉर्च या मोबाइल फ्लैश लाइट अवश्य जलायें और इस करोना रुपी अंधकार को पराजित करने के लिए प्रकाश के तेज को चारों दिशाओं में फैलाएं। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंंग का भी विशेष रूप से पूरा ध्यान रखा जाए। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए एकजुट रहना अति आवश्यक है। एकजुटता के प्रयास का ऐसा संदेश जाएगा जो लोग कोरोना जैसी महामारी के दौरान अपनी ड्यूटी दे रहे हैं तथा आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति में जुटे लोग विशेष रूप से प्रोत्साहित होंगे।  

Related posts

पंजाब के मुख्यमंत्री आपदा के समय जिम्मेदारी से बचते नजर आए: सीएम

Ajit Sinha

हरियाणा: डीडस की रजिस्ट्रेशन के लिए टोकन जारी करने की प्रतिदिन की सीमा 100 से बढ़ाकर अब 200 कर दी गई हैं।

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 2709 लाभार्थियों को सौंपे उनके सपनों के घर की चाबियां

Ajit Sinha
error: Content is protected !!