Athrav – Online News Portal
हरियाणा

हरियाणा सरकार ने राज्य के सहकारी बैंकों के किसान द्वारा लिए गए ऋणों की किश्त की अदायगी 30 जून तक रोक लगा दी हैं। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा सरकार ने राज्य के सहकारी बैंकों के किसान और आम जनमानस उपभोक्ताओं द्वारा लिए गए ऋणों की किश्त की अदायगी, जो अप्रैल माह में देय थी, को तीन माह यानि 30 जून, 2020 तक स्थगित करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा, ऐसे सभी उपभोक्ताओं को ब्याज में आर्थिक सहायता (इंटरेस्ट सबवेंशन) भी प्राप्त होगा।यह जानकारी आज यहां हरियाणा के सहकारिता मंत्री डा बनवारी लाल ने दी। उन्होंने कहा कि नॉवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) के प्रकोप के चलते राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है ताकि इन बैंकों के ऐसे उपभोक्ताओं को इस संकट की स्थिति में कोई दिक्कत न हो।

Related posts

‘इस्माईलपुर से 23 को SYL की खुदाई शुरू करेगी इनैलो’

Ajit Sinha

ग्रुप डी की भर्ती में DSC और OSC के लिए आरक्षण, 7596 पदों में से 1209 पद DSC और OSC के लिए आरक्षित

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज महाविद्यालयों व विश्व विद्यालयों को आगामी 16  नवंबर- 2020 से खोलने का निर्णय लिया हैं।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!