Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

निर्भया गैंगरेप के दोषियों के फांसी पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बयान, पढ़िए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज से करीब 7 साल पहले कुछ दरिंदों ने निर्भया की पहले बहशियाना तरीके से इज्जत लूटी और उसके बाद उसकी हत्या कर दी। पिछले 7 साल से पूरा देश इस केस के खिलाफ न्याय की उम्मीद किए बैठा था। आज निर्भया के दोषियों को फांसी हुई है। निर्भया को न्याय पाने में 7 साल लग गए। मुझे लगता है कि आज वह दिन है, जब हम सभी लोगों को संकल्प लेने की जरूरत है कि अब देश में दूसरी निर्भया नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने यह भी देखा कि फांसी की सजा मिलने के बाद भी निर्भया के दोषियों ने पूरे सिस्टम को किस तरह गुमराह (सिस्टम के साथ खिलवाड़) किया और हर बार फांसी की तारीख घोषित होती थी, लेकिन इनके पैंतरेबाजी के चलते बाद में स्थगित हो जाती थी। हमारे सिस्टम में बहुत सारी कमियां हैं, जो गलत काम करने वाले अपराधियों को प्रोत्साहन (मदद) देती हैं कि वह जो मर्जी करे, वह करे, उसे कुछ नहीं होगा। उसके केस लटकते रहेंगे और सालों-साल चलते रहेंगे।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुझे लगता है कि आज के दिन हम सभी को यह संकल्प लेना होगा कि देश में दूसरी निर्भया नहीं होने देंगे। इसके लिए, हम सभी के स्तर पर काम करने की जरूरत है। हमें पुलिस का सिस्टम ठीक करने की जरूरत है। क्योंकि जब कोई महिला पुलिस के पास जाती है, तो अक्सर उसके साथ अच्छा बर्ताव नहीं किया जाता है। उसकी एफआईआर नहीं दर्ज की जाती है। जिसने उस महिला के साथ गलत काम किया, उसकी सह पर पीड़िता को ही परेशान किया जाता है। इसे हमें ठीक करने की जरूरत है। पुलिस की जांच प्रणाली को ठीक करने की जरूरत है, ताकि जल्द से जल्द जांच पूरी हो सके। न्यायिक व्यवस्था को ठीक करने की जरूरत है, ताकि अपराधी को सजा मिलने में 7-7 साल न लगे। छह महीने के अंदर मामला निस्तारित हो और दोषियों को फांसी हो सके। मुख्यमंत्री  अरविंद केजरीवाल ने कहा कि न्याय व्यवस्था और पुलिस दिल्ली सरकार के नियंत्रण में नहीं है, लेकिन फिर भी हमारी जितनी जिम्मेदारियां हैं,
उसे हमें उठाने की जरूरत है। हमें वह सारे कदम उठाने की जरूरत है,जिससे महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकें। पूरी दिल्ली में सीसीटीवी कैमरे लग रहे हैं। पूरी दिल्ली में जहां भी अंधेरा रहता है, वहां पर स्ट्रीट लाइट्स लग रही हैं। दिल्ली सरकार के बसों में मार्शल की नियुक्ति की गई है। हमारी सरकार के जो-जो काम हैं, हमें उसे करने की जरूरत है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि आज के दिन हमें संकल्प लेने की जरूरत है कि हम सभी मिल कर ऐसा सिस्टम बनाएंगे, ताकि कोई निर्भया कांड की तरह गलती करने की हिम्मत न कर सके और देश में कोई दूसरी निर्भया न हो सके। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि जिस तरह से निर्भया का पूरा केस हुआ, यह एक उदाहरण है कि किस तरह कानून प्रणाली के अंदर कितनी कमियां हैं, जो दोषियों को मदद करती हैं और पीड़िता को न्याय दिलाने में कितनी देरी करती हैं। इन सारी कमियों को हम सभी को मिल कर ठीक करना होगा।

Related posts

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने ओला टैक्सी के ड्राईवर सहित दो लोगों की हत्या के मामले में दो आरोपितों किया अरेस्ट -देखे वीडियो

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पत्नी की चुन्नी से गलाघोंट कर हत्या कर, पति अपने दोनों बेटे को लेकर हुआ फरार-केस दर्ज।

Ajit Sinha

दिनदहाड़े हाई-प्रोफाइल सोसाइटी के फ्लैट पर कब्जा करने जबरन घुसें महिलाओ के साथ दबंग,पुलिस मामले की जांच में जुटी

Ajit Sinha
error: Content is protected !!