Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

तेज रफ़्तार डंपर ने मोटर साइकिल सवार दो एसी मैकेनिक को कुचला, मौत, ड्राईवर गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद : मुजेसर थाना क्षेत्र में हार्डवेयर चौक के पास तेज रफ्तार डंपर ने मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान राकेश निवासी संजय कॉलोनी और प्यारेलाल निवासी महावीर एन्क्लेव साउथ-वेस्ट दिल्ली के रूप में हुई है। दोनों की उम्र 40 से 45 साल के आस-पास है। आपस में उनका साढू का रिश्ता था। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए बादशाह खान अस्पताल भिजवाए हैं। डंपर कब्जे में लेकर चालक को पकड़ लिया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार राकेश और प्यारेलाल एसी मैकेनिक थे और साथ काम करते थे। शुक्रवार शाम करीब 5 बजे वे दिल्ली से काम करके मोटर साइकिल पर फरीदाबाद आ रहे थे। राकेश मोटरसाइकिल चला रहे थे, जबकि प्यारेलाल पीछे बैठे थे। हार्डवेयर चौक के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने उन की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद डंपर उनके ऊपर से उतर गया। मौके पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिए। उनकी जेब में मिले कागजातों के आधार पर पहचान की गई और स्वजनों को सूचित किया। मुजेसर थाना प्रभारी सुदीप कुमार ने बताया कि डंपर को कब्जे में लेकर चालक को पकड़ लिया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

Related posts

किसानों की घर वापसी के दौरान हरियाणा में सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए किए गए व्यापक प्रबंध

Ajit Sinha

फरीदाबाद प्रशासन चाहे तो वैष्णोदेवी मंदिर में बना सकता है कोविड सेंटर: जगदीश भाटिया

Ajit Sinha

फरीदाबाद :गुरू और माता -पिता के आदर सत्कार से संवरेगा छात्रों का भविष्य , राजेश चेची

Ajit Sinha
error: Content is protected !!