Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा पुलिस की एसटीएफ ने 66000 से अधिक नशीली गोलियां व 40 पेटी अवैध शराब के साथ दो शख्स को किया गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने कुरुक्षेत्र जिले में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 66,240 नशीली प्रतिबंधित गोलियां व 40 पेटी अवैध शराब बरामद की है।
 
हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि एसटीएफ की एक टीम द्वारा अल्प्राजोलम की 57,600 गोलियां और ट्रामाडोल की 8,640 गोलियां बरामद की गई। पकडे गए आरोपियों की पहचान ठास्का मिरजी, थाना इस्माईलाबाद निवासी कालू राम और धर्मपाल के रूप में हुई है। आरोपी कालू राम के घर से एसटीएफ अंबाला की टीम ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली गोलियां और 40 पेटी अवैध देशी शराब बरामद की है।
आरोपियों को मादक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।  

Related posts

हरियाणा शिवालिक़ और अरावली पहाडी़ क्षेत्र में मिट्टी बहाव को रोकने के किए जा रहे उपाय-संजीव कौशल

Ajit Sinha

6 पिस्टल और 18 कारतूस के साथ दो अपराधी हत्या की कोशिश करने के सनसनीखेज मामले में अरेस्ट

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुख्यमंत्री मनोहर लाल का तोहफा

Ajit Sinha
error: Content is protected !!