Athrav – Online News Portal
गुडगाँव नई दिल्ली

राज्यसभा चुनावः भारतीय जनता पार्टी ने घोषित किए 9 उम्मीदवार, मध्यप्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया को टिकट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा की रिक्त 55 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए नौ उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. भाजपा की पहली सूची में मध्य प्रदेश से कांग्रेस छोड़कर आए ज्योतिरादित्य सिंधिया और बिहार से सीपी ठाकुर के बेटे विवेक ठाकुर को टिकट दिया गया है.राष्ट्रीय महा सचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मंगलवार को चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नाम पर निर्णय लिए जाने की जानकारी दी है. भाजपा ने असम से भुवनेश्वर कालीता, गुजरात से अभय भारद्वाज और रमीलाबेन बारा, झारखंड से दीपक प्रकाश, मणिपुर से लिएसेंबा महाराजा को टिकट दिया है.

महाराष्ट्र से श्रीमंत उदयना राजे भोंसले और राजस्थान से राजेंद्र गहलोत भाजपा के उम्मीदवार होंगे.भाजपा ने महाराष्ट्र और असम की एक-एक सीटें अपनी सहयोगी दलों के लिए छोड़ी है.महाराष्ट्र की एक सीट से भाजपा के गठबंधन सहयोगी आरपीआई (ए) के रामदास अठावले और असम से बीपीएफ के बुस्वजीत डाइमरी उम्मीदवार होंगे.विज्ञप्ति के अनुसार मंगलवार को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुई, जिस में उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा के बाद नौ उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई गई. बताया जा रहा है कि चुनाव समिति की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और अन्य नेता भी मौजूद थे. बता दें कि राहुल गांधी के करीबी नेताओं में गिने जाने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक दिन पहले यानी 10 मार्च को ही ट्वीट कर कांग्रेस से इस्तीफे की जानकारी दी थी. सिंधिया कुछ घंटे पहले ही भाजपा में शामिल हुए हैं.  
 

Related posts

स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने एलएनजेपी अस्पताल के 76 फ्रंटलाइन वर्कर्स को किया सम्मानित

Ajit Sinha

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. संबित पात्रा ने आयोजित प्रेस कॉन्फ्रैंस में मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर किया पलटवार

Ajit Sinha

फर्जी महिला आईपीएस अधिकारी से एसआईटी ने किया फर्जी कई प्रकार के दस्तावेज व जिन्दा कारतूस बरामद।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!