Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

यस बैंक घोटाला: यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर की बेटी रोशनी कपूर के भारत छोड़ने पर रोक, मुंबई एयरपोर्ट पर रोका

मुंबई: यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर की बेटी रोशनी कपूर के भारत छोड़ने पर रोक लगाई गई है। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर रोका गया। ब्रिटिश एयर वेज से वह लंदन जा रही थीं। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर और उनके परिवार के खिलाफ उनकी पत्नी बिंदू कपूर, बेटियों राखी कपूर टंडन, राधा कपूर और रोशनी कपूर के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था। रविवार तड़के मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में ईडी के अधिकारियों ने 20 घंटे लंबी पूछताछ के बाद राणा कपूर को देर रात 3 बजे गिरफ्तार किया था। मुंबई की स्पेशल हॉलिडे कोर्ट ने उन्‍हें 11 मार्च तक प्रवर्तन निदेशालय (ED) की हिरास्त में भेज दिया है।

वित्‍तीय अनियमितताओं पर नजर रखने वाली एजेंसियां भी यस बैंक मामले में पुलिस की तरह की काम कर रही है। जब वित्त मंत्रालय ने खस्ताहाल वित्तीय स्थिति को देखते हुए यस बैंक के कामकाज पर रोक लगा दी, तब सभी एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। मुंबई में यस बैंक के संस्थापक और पिछले वर्ष तक इसके प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाले वाले राणा कपूर को प्रवर्तन निदेशालय ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया तो सीबीआइ ने भी अपने स्तर पर बैंक में धांधलियों की जांच शुरू करने की बात कही है।

Related posts

पत्नी ने अपने आशिक जीजा व उसके दो साथियों संग मिल कर अपने पति की गला घोंट कर हत्या कर दी, तीन गिरफ्तार। 

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की वर्दी पहनकर व फर्जी आईडी कार्ड दिखाकर लोगों से वसूली करने वाले 2 आरोपित अरेस्ट

Ajit Sinha

ऊंचा गांव क्राइम ब्रांच ने एक डिपो धारक को गरीब को फ्री में मिलने वाले गेहूं के 80 कट्टे को गबन करने के आरोप में किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!