Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

होली में हुड़दंगियों पर कड़ी नजर रखेंगे 2 हजार पुलिसकर्मी: पुलिस कमिश्नर के के राव

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: भाईचारे, सौहार्द और रंगो का प्रतीक होली के पर्व पर हुड़दंग करने वालों के लिए दो हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी। पुलिस की ओर से सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। पुलिस आयुक्त केके राव सभी डीसीपी, एसीपी, थाना, चौकी इंचार्ज, क्राइम ब्रांच, महिला पुलिस, यातायात पुलिस को होली पर्व को देखते हुए अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
यातायात को सुचारू रूप से चलाने के साथ-साथ पुलिस विभाग किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहेगी। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि यदि कहीं कुछ संदिग्ध दिखे, तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम के 100 नंबर व 9999150000 पर दें। अक्सर देखने में आता है कि कुछ शरारती तत्व बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर होली के दिन सड़कों पर हुड़दंग करते हैं और साइलेंसर से पटाखे छोड़ते हैं। ऐसे हुड़दंग करने वालों के साथ पुलिस सख्ती से निपटेगी।
यातायात पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि कानून का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे जाए तथा वाहनों को जब्त किया जाए। अगर कोई भी वाहन चालक शराब पीकर गाड़ी चलाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। कंट्रोल रूम मे तैनात स्टाफ को निर्देश दिए हैं कि यहां आने वाली हर कॉल को अटेंड किया जाए। होली की आड़ में महिलाओं के साथ छेड़खानी करने वाले मनचलों पर भी पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। विभिन्न थानों के अंतर्गत अति संवेदनशील व संवेदनशील एरिया की भी पहचान कर ली गई है।

Related posts

मेट्रो अस्पताल समूह के चेयरमैन डा. पुरूषोत्तम लाल ने किया फरीदाबाद मेट्रो अस्पताल को पूर्ण रूप से टेकओवर

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने 16 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं, सीपी ओ पी सिंह, फरीदाबाद का भी नाम शामिल हैं-लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग:एयर रेड, ब्लैकआउट, आगजनी, सिविल डिफेन्स, सर्च व रेस्क्यू , ऑपरेशन सम्बंधित मॉक ड्रिल बुधवार को

Ajit Sinha
error: Content is protected !!