Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली राष्ट्रीय

यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर को ईडी ने किया गिरफ्तार, डीएचएफएल को दिया था 3000 करोड़ का ‘बैड’ लोन!

मुंबई :प्रवर्तन निदेशालय ने यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर को गिरफ्तार कर लिया है.इससे पहले राणा कपूर को प्रवर्तन निदेशालय पूछताछ के लिए अपने दफ़्तर ले गया था.ईडी ने मुंबई स्थित राणा कपूर के घर पर छापा मारा था. इस दौरान यस बैंक से जुड़े दस्तावेज़ खंगाले गए. सूत्रों के मुताबिक ईडी ने शुरुआती जांच में ये पता लगाया है कि यस बैंक ने डीएचएफएल को क़रीब 3 हज़ार करोड़ का बैड लोन दिया था.राणा कपूर और डीएचएफएल के बीच संबंध का पता लगाने की भी कोशिश की जा रही है. आरोप है कि कर्ज के बदले में कपूर की पत्नी के खातों में कथित तौर पर रिश्वत की रकम भेजी गई थी. एजेंसी अन्य कथित अनियमितताओं की भी जांच कर रही है.

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर से लगातार दूसरे दिन पूछताछ की थी. यह पूछताछ उनके और कुछ अन्य लोगों से जुड़े धन शोधन के एक मामले में की गई. इसके अलावा दिल्ली और मुंबई में कुछ और स्थानों पर छापे भी मारे गए. अधिकारियों ने बताया कि कपूर को शनिवार दोपहर में बालार्ड एस्टेट स्थित एजेंसी के कार्यालय लाया गया. ईडी ने धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत कपूर से सात घंटे पूछताछ कर बयान दर्ज किया है. इसके अलावा और अधिक जानकारी एवं सबूत जुटाने के लिए कपूर की तीन बेटियों के दिल्ली और मुंबई स्थित परिसरों पर शनिवार को छापे भी मारे.प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार रात वर्ली इलाके में ‘समुद्र महल’ परिसर में राणा के आवास की तलाशी ली थी और उससे वहां भी सख्त सवाल जवाब किए गए.

अधिकारियों ने कहा कि कपूर के खिलाफ मामला घोटाले से प्रभावित डीएचएफएल से जुड़ा हुआ है, क्योंकि बैंक द्वारा कंपनी को दिया गया कर्ज कथित रूप से गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) घोषित कर दिया गया है.डीएचएफएल द्वारा एक कंपनी को 600 करोड़ रुपये का ऋण देना भी ईडी की जांच के दायरे में है. कपूर के खिलाफ पीएमएलए के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गयी है. केंद्रीय जांच एजेंसी कुछ कारपोरेट संस्थाओं को दिए गए ऋण और कथित रूप से रिश्वत के रूप में कुछ धनराशि कपूर की पत्नी के खातों में जमा किये जाने के संबंध में राणा की भूमिका की जांच भी कर रही है.

Related posts

मोबाइल पर बहन से बात करने पर भाई ने चाकू से गोद कर एक लड़के  की ले ली जान, आरोपित गिरफ्तार  

Ajit Sinha

फरीदाबाद: 2 फरवरी से होगा 37वें अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले का आगाज़: मनीषा सक्सेना

Ajit Sinha

पत्थरों से मार-मार कर एक व्यक्ति की क्रूर हत्या करने के मामले में 24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने दो आरोपितों को धर दबोचा।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!