Athrav – Online News Portal
गुडगाँव नई दिल्ली राष्ट्रीय हरियाणा

भारत निर्वाचन आयोग ने कहा कि अप्रैल में 17 राज्यों से राज्य सभा की 55 सीटें रिक्त, हरियाणा में दो सीटों के चुनाव 26 मार्च को होगा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:भारत निर्वाचन आयोग ने हरियाणा से राज्य सभा की दो रिक्त सीटों को भरने के लिए द्विवार्षिक चुनाव कार्यक्रम जारी किया है। ये दोनों सीटें 9 अप्रैल,2020 को राज्य सभा सदस्य राम कुमार तथा कुमारी शैलजा का कार्यकाल पूरा होने उपरांत रिक्त हो रही है। उल्लेखनीय है कि अप्रैल, 2020  में 17 राज्यों से राज्य सभा की 55 सीटें रिक्त हो रही हैं जिनके लिए चुनाव कार्यक्रम जारी किया गया है।

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 6 मार्च, 2020 से शुरू हो गई है। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 13 मार्च है। नामांकन पत्रों की छंटनी 16 मार्च को होगी। उम्मीदवारों द्वारा नामां कन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 18 मार्च,2020 निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताया कि इन दोनों पदों के लिए मतदान 26 मार्च,को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। मतों की गणना उसी दिन सायं 5 बजे की जायेगी। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया 30 मार्च से पहले पूरी कर ली जाएगी।उन्होंने बताया कि स्वतंत्र और निष्पïक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्तियां द्वारा चुनाव प्रक्रिया की बारिकी से निगरानी के लिए पर्याप्त उपाय किए जाएंगे।

Related posts

इंस्पेक्टर जगदीश के परिजनों को पॉलिसी के तहत 1 करोड़ रुपए की राशि तथा विभाग द्वारा दिए जाएंगे अन्य लाभ- डीजीपी

Ajit Sinha

हरियाणा में सुचारू यातायात सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा चलाया गया विशेष अभियान-अनिल विज

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग: दिल्ली के एक गेस्ट हाउस में लगी भीषण आग, 21 लोगों की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत, मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!