Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

जिला प्रशासन ने भारी पुलिस बल के साए में अवैध जींस की फैक्टरी को चार अर्थमूभर मशीनों की सहायता से किया ध्वस्त। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:जिला प्रशासन ने आज एनजीटी के आदेश पर प्रदूषण फैलाने वाले छोटे -छोटे फैक्ट्रियों को चार अर्थमूभर मशीनों की सहायता धवस्त कर दिया । कई लोगों को चेतवानी देकर जगह तुरंत खाली करने को कहा। जिन उद्योगों को तोडा गया उस उद्योग से निकलने वाले केमिकल युक्त गंदा पानी को नहर में सीधा डाला जा रहा था। जिसका आम लोगों के सेहत पर गलत प्रभाव पड़ रहा था.

ओल्ड फरीदाबाद नहरपार इलाके के मबई गांव में पिछले कई सालों से अवैध रूप से एक जींस बनाने की फैक्टरी चलाया जा रहा था. इस फैक्टरी से केमिकल युक्त पानी निकलता था जिसे वहीँ के एक नहर में डाला जा रहा था जिससे नहर का पानी बिल्कुल काला पड जाता था से आसपास के इलाके में काफी प्रदूषण भी फ़ैल रहा था की वजह से आमजनों के सेहत पर गलत प्रभाव पड़ रहा था। इससे पहले भी इस फैक्टरी वालों के खिलाफ नगर निगम प्रशासन ने कार्रवाई की थी। वावजूद इसके फैक्टरी मालिक अपना गौरख धंधा चलाए जा रहे थे और एनजीटी के हिदायतों की बार -बार अनदेखी कर रहे थे। 
इस कारण से आज जिला प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया और गलत तरीके से चल रहे जींस की फैक्टरी को बंद कर दिया हैं। यह कार्रवाई जिला प्रशासन ने भारी पुलिस बल के साए में किया हैं। इस दौरान मौके पर एसडीएम अमित कुमार, प्रदूषण विभाग से कविता ,ओल्ड नगर निगम के तोड़फोड़ विभाग के कार्यकारी अभियंता विजय ढाका,एसडीओ डी.के सोलंकी, सुशील व कनिष्ठ अभियंता मनीष सहरावत मौजूद थे। जबकि भारी पुलिस के नेतृत्व एसीपी (सराय) मौजी राम कर रहे थे।

Related posts

फरीदाबाद: प्रथम नवरात्रि पर महारानी वैष्णो देवी मंदिर में हुई मां शैलपुत्री की भव्य पूजा अर्चना, भक्तों ने की अरदास

Ajit Sinha

फरीदाबाद: रिद्धिमा फाउंडेशन ट्रस्ट व लोक नायक जयप्रकाश अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन विकास केंद्र के द्वारा आयोजित की गई श्रद्धांजलि सभा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा स्वार्थ की राजनीति की है।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!