Athrav – Online News Portal
अंतर्राष्टीय गुडगाँव राष्ट्रीय हरियाणा

सीएम ने करोना वायरस के चलते अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन 8 मार्च को गुरूग्राम में होने वाली मैराथन स्थगित कर दी है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को गुरूग्राम में होने वाली गुरूग्राम मैराथन 2020 फिलहाल के लिए स्थगित कर दी गई है। इस बारे में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ट्वीट करके जानकारी दी है। 
अपने टवीट में मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने सीधे लोगों से संवाद स्थापित करते हुए कहा है कि वृह्द जनहित के कारण लिए गए इस निर्णय से आपको हुई असुविधा के लिए मुझे खेद है। उन्होंने टवीट में यह भी लिखा है कि दुनिया भर के विशेषज्ञों ने कोरोना वायरस के दृष्टिगत लोगों को बड़े समूहो में एकत्रित होने से परहेज की सलाह दी है इसलिए स्थिति सामान्य होने के बाद गुरूग्राम मैराथन आयोजित की जाएगी।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर की अध्यक्षता में वरिष्ठ अधिकारियों की साप्ताहिक बैठक आयोजित

Ajit Sinha

18 वर्षीय लड़की का अपहरण कर, उसके साथ जबरन बलात्कार करने व जान से मारने की धमकी देने पर केस दर्ज।

Ajit Sinha

नई दिल्ली: राहुल गांधी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में लोकसभा में क्या कहा-सुनिए उन्हीं के जुबानी इस वीडियो में।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!