Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

अरावली क्षेत्र में अवैध निर्माण कतई नहीं होने दिया जाएगा, अवैध फार्म हाऊस को नोटिस दिया जा रहा हैं: वन मंत्री कंवर पाल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के वन मंत्री कंवर पाल ने कहा कि अरावली क्षेत्र में अवैध निर्माण कतई नहीं होने दिया जाएगा और जिन लोगों ने अवैध रूप से फार्म हाऊस बनाए हुए हैं उनको नोटिस दिया गया है।वन मंत्री आज हरियाणा विधानसभा में बजट सत्र के दौरान एक विधायक द्वारा पूछे गए प्रश्न के उत्तर में जवाब दे रहे थे।
उन्होंने सदन पटल पर फरीदाबाद व गुरूग्राम जिला के अरावली क्षेत्र में स्थित फार्म हाऊसों का विवरण रखते हुए बताया कि पंजाब भू-संरक्षण अधिनियम ,1900 की धारा 4 व 5 के अधीन अधिसूचित अरावली क्षेत्रों में विकसित हुए फार्म हाऊसों को बिजली कनैक्शन दिए जाने संबंधी सूचना दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम से ली जा रही है।



वन मंत्री कंवर पाल ने यह भी बताया कि अरावली क्षेत्र में अवैध निर्माणों की जांच के लिए समय-समय पर ड्रोन से मैपिंग करते रहते हैं, अगर किसी अवैध निर्माण का पता चलता है तो उसको तुरंत गिरा दिया जाता है। उन्होंने जानकारी दी कि कोर्ट ने इस क्षेत्र में अवैध निर्माणों के मामले में कमेटी गठित की हुई है, विभाग ने कमेटी को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है।

Related posts

कांग्रेस विधायक दल की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण फैसले

Ajit Sinha

फरीदाबाद : लोकसभा में चुनाव प्रत्येक प्रत्याशी 70 लाख रूपए से ज्यादा खर्च नहीं कर सकता हैं.10 हजार से ज्यादा से नकद लेनदेन नहीं : डीसी –

Ajit Sinha

सीएम नायब सिंह सैनी ने फोरम 1 में सीएमजीजीए के फील्ड कार्यों की समीक्षा की, नए फोकस क्षेत्र घोषित किए।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!