Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली

‘मैं जिंदा हूं’, 2 साल से ये साबित करने में जुटी है महिला, मान नहीं रहे अफसर

आपने फिल्म जॉली एलएलबी-2 का एक सीन जरूर देखा होगा, जिसमें एक शख्स को दस्तावेजों में मरा हुआ घोषित कर दिया जाता है. इसके बाद वो शख्स खुद को जिंदा साबित करने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटता है. कुछ ऐसा ही हुआ है मध्य प्रदेश के रतलाम शहर में, जहां एक महिला खुद को जिंदा साबित करने की जद्दोजहद में दफ्तरों के चक्कर काट रही है.

दरअसल, रतलाम में एक महिला खुद को जिंदा साबित करने के लिए बीते दो वर्षों से सरकारी बाबुओं और दफ्तरों के चक्कर काट रही है,लेकिन उसकी तकलीफों को कोई नहीं सुन रहा है. पीड़िता का नाम रेखा है और वो रतलाम के खातीपुरा की रहने वाली है.रेखा के पति की दो साल पहले मौत गई थी, जिसके बाद पीड़ित महिला जब विधवा पेंशन के लिए आवेदन करने नगर निगम के दफ्तर पहुंची, तो वहां दस्तावेजों में पति के साथ ही उसे भी मृत घोषित कर दिया गया था.



विधवा पेंशन के लिए रेखा बीते दो वर्षों से खुद को जिंदा साबित करने और दस्तावेज को सही कराने के लिए अलग-अलग अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट रही है, लेकिन उन्हें कोई मदद नहीं मिल रही है. पीड़िता ने कहा कि वो सरकारी दफ्तरों के चक्कर कहीं से मदद नहीं मिलने के बाद रेखा ने जिलाधिकारी की जनसुनवाई में अपनी शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद जिम्मेदार अधिकारियों ने उसे दस्तावेजों में जिंदा दिखाने और उसे ठीक करने के लिए 15 दिनों का समय मांगा.लगाकर अब थक चुकी है.

Related posts

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन मुंबई और पुणे के एक अत्यंत महत्व पूर्ण एक दिवसीय धार्मिक एवं आध्यात्मिक प्रवास पर रहेंगे।

Ajit Sinha

दिल्ली में बढ़ते क्राइम और लॉ एंड ऑर्डर के ब्रेकडाउन होने का असर अब छोटे-छोटे बच्चों पर भी पड़ रहा है, ये बहुत चिंताजनक है-सीएम

Ajit Sinha

जब बीच सड़क से एक तेंदुआ अपने दो बच्चों के साथ अचानक आया तो वहां से गुजरने वाले लोगों की थम गई सांसें-देखें वीडियो  

Ajit Sinha
error: Content is protected !!