Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

हरियाणा पुलिस ने एटीएम उखाड़ कर ले जाने वाले पांच शख्स को किया गिरफ्तार, 6 लाख 77 हजार रूपए बरामद।    

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस ने अंबाला जिले के साहा शहर में 21- 22 फरवरी की रात को हुई एटीएम लूट की वारदात को अंजाम देने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी लुटेरों ने पूरी एटीएम मशीन उखाड़ ली और एक वाहन में साथ ले गए। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में गहन छानबीन के बाद पुलिस ने कुरुक्षेत्र के सनी खुराना, जींद के बिट्टू पांचाल, कुरुक्षेत्र के हिमांशु, कुरुक्षेत्र के रमन ठाकुर और कुरुक्षेत्र के अमन कथूरिया को गिरफ्तार किया हैं। 

पुलिस ने उनके कब्जे से 6 लाख 77 हजार रुपये की कुल चोरी की गई राशि  भी बरामद की है। साहा पुलिस स्टेशन में 22 फरवरी को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद, पुलिस ने मामला दर्ज कर अपराध जांच एजेंसी की टीम को जांच की जिम्मेवारी सौंपी। गहन जांच के बाद सीआईए की टीम ने इस सिलसिले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर 6 लाख 77 हजार रुपये भी बरामद कर लिए हैं।



बैंक मैनेजर के मुताबिक एटीएम में 19 लाख 40 हजार रुपए की राशि थी। एटीएम मशीन,अपराध में प्रयुक्त वाहन और चोरी हुई अन्य राशि को बरामद करने के लिए गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। आगे की जांच जारी है।

Related posts

ज्वैलर्स की दुकान में घुस कर लूट के इरादे से मालिक को गोली मारने के तीन आरोपित को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

केजरीवाल सरकार के कदमों का असर, दिल्ली के प्रदूषण में आई कमी

Ajit Sinha

बॉर्डर सील: *अपने अजीज दोस्त पुलिस ऑफिसर की शान में*  अध्यपक, पंकज कौशिक की कलम से।    

Ajit Sinha
error: Content is protected !!