Athrav – Online News Portal
Uncategorized

यूपी चुनाव: रायबरेली में प्रियंका की पहली चुनावी रैली

 संवाददाता : प्रियंका गांधी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में पहली चुनाव रैली में हिस्सा लेंगी. उनके साथ कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपने पारिवारिक गढ़ रायबरेली में चुनाव अभियान की शुरूआत करेंगे.कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि राहुल पार्टी प्रत्याशी अदिति सिंह के पक्ष में रायबरेली शहर और महाराजगंज में दो रैलियों को संबोधित करेंगे. सूत्रों के अनुसार प्रियंका शुक्रवार को रायबरेली विधानसभा क्षेत्र में इन रैलियों में उनके साथ होंगी. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि वह रैलियों को संबोधित करेंगी या नहीं. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी लोकसभा में रायबरेली का प्रतिनिधित्व करती हैं जबकि राहुल बगल के अमेठी क्षेत्र से सांसद हैं. सोनिया गांधी अब तक चुनाव अभियान से दूर हैं. सूत्रों के अनुसार वह 18 फरवरी को इस विधानसभा में रैलियों को संबोधित कर सकती हैं. अमेठी और रायबरेली के विधानसभा क्षेत्रों में क्रमश: उत्तर प्रदेश में 23 और 27 फरवरी को होने वाले चौथे और पांचवे चरण के चुनाव में वोट डाले जायेंगे.

Related posts

किसी ब्रांड के साथ जुड़ना ‘शादी’ करने जैसा : रणवीर सिंह

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सेक्टर -7 थाना पुलिस ने सील तोड़ कर हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन करने के मामलें में 6 मुकदमें दर्ज किए हैं,7 लोग आरोपी हैं ।

Ajit Sinha

महेंद्रगढ़ :राव जयराम सी.सै.स्कूल को शिक्षामंत्री ने शिक्षा सम्मान अवार्ड देकर किया सम्मानित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x