Athrav – Online News Portal
Uncategorized दिल्ली

विरोधी चाहें तो चुनाव को नोटबंदी पर जनमत संग्रह मान सकते हैं: अमित शाह

 संवाददाता नई दिल्ली: यूपी चुनाव में एड़ी चोटी का जोर लगाए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने बड़ा बयान दिया है. अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक अमित शाह ने विरोधियों को ललकारते हुए कहा है कि वो चुनाव को नोटबंदी का जनमत समग्रह मान सकते हैं. अमित शाह ने कहा, “बिना किसी शक के नोटबंदी एक बड़ा मुद्दा है. पीएम मोदी भी इसके बारे में जनसभाओं में बात कर रहे हैं. विरोधी भी इसके बार में बात कर रहें हैं. अगर वो चाहें तो इसे चुनाव का जनमत संग्रह मान सकते हैं. बीजेपी को यह चुनौती स्वीकार है.” मुसलमानों को नकारने के आरोप पर अमित शाह ने सपा-कांग्रेस गठबंधन और बीएसपी पर ध्रुवीकरण का आरोप भी लगाया. अमित शाह ने कहा, ”गठबंधन और बीएसपी ने असंगत तरीके से मुसलमानों को टिकट दिए. अगर आप ध्रुवीकरण की बात करते हों तो क्या उनसे नहीं पूछना चाहिए कि एक समुदाय को इतनी बड़ी संख्या में टिकट क्यों दिए गए. अमित शाह ने कहा कि बीजेपी बंटवारे में विश्वास नहीं करती.

Related posts

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार कर, उसके कब्जे से 67 पिस्टल बरामद किए हैं।

Ajit Sinha

राहुल गांधी बोले- छात्र कभी विनम्रता न छोड़ें, यह एक महान राष्ट्र के निर्माण का आधार है

Ajit Sinha

कांग्रेस पार्टी ने आज गुजरात के पहले फेज होने वाले विधान सभा चुनाव के लिए 7 उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट जारी किए -पढ़े

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x