Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

डिलाईट होटल के कमरा नंबर -145 में कपडा व्यापारी अतुल त्यागी ने अपने दोनों हाथों के नस काट कर की आत्महत्या।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: एक कपडा व्यापारी अतुल त्यागी ने आज पुराना डिलाइट होटल के एक कमरे में  अपने दोनों हाथों के नसों को ब्लेड से काट कर आत्महत्या कर ली।  पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कपडा व्यापारी अतुल त्यागी के शव को अपने कब्जे में लेकर जिले के नागरिक अस्पताल के शव गृह में पोस्टमार्टम करवाने के लिए रखवा दिया हैं। इस केस की जांच कोतवाली थाने की पुलिस कर रही हैं। आत्महत्या का कारण कारोबार में करोड़ों का नुकशान होने की बात सामने आई हैं। 

पुलिस के मुताबिक अतुल त्यागी, उम्र 47 साल, निवासी सेक्टर -7 सी मंगलवार शाम को बाटा चौक स्थित पुराने डिलाइट होटल के कमरा नंबर -145 में आ कर रुका था। रात को खाना खा पी कर अपने कमरे को अंदर से बंद कर लिया था । आज सुबह के वक़्त जब उसने अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो तब होटल के कर्मचारी ने और ज्यादा  दरवाजा खटखटाया। वावजूद इसके उसने अंदर से दरवाजा नहीं खोला तो  इस बात की सूचना कोतवाली थाने की पुलिस को दी गई । जब पुलिस की मौजूदगी में होटल कर्मचारी  ने दूसरे चाभी से उस दरवाजे को खोला तो देखा कि अतुल त्यागी मृत पड़ा हैं  और उसके दोनों हाथों के नस कटे हुए थे व फर्श पर खून फैला हुआ था। 



पुलिस की माने तो मरने वाला अतुल त्यागी का उत्तरप्रदेश के नॉएडा में कपडा का अच्छा ख़ासा कारोबार था और उसके फैक्टरी में दो साल पहले आग लग गई थी। इसके बाद से अतुल त्यागी करोड़ों के कर्ज के नीचे दब गया था। जिससे वह काफी परेशान रहता था और मंगलवार की रात पुराने डिलाइट होटल में एक कमरे ठहरा हुआ था और खाना पीना खाने के बाद उसने ब्लेड से अपने दोनों हाथों के नस को काट कर आत्महत्या कर ली। अभी शुरूआती दौड़ में जांच चल रही हैं। सवाल के जवाब में पुलिस का कहना हैं कि मरने वाला अतुल त्यागी शादी शुदा हैं और उसके  कोई बच्चा नहीं हैं।      

Related posts

अस्पताल के बाहर हुए हमले में डीएसपी व 5 महिला पुलिस कर्मियों सहित कुल 20 कर्मचारी घायल, 5 गाडियां क्षतिग्रस्त।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: डिजिटल पुलिसिंग में हरियाणा पुलिस का दबदबा पिछले 20 महीनों में 17 बार नंबर-1

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जिम से बाहर निकलते ही एक शख्स के ऊपर अज्ञात हमलावरों ने कर दी गोलियों की बरसात, मारा गया -फरार

Ajit Sinha
error: Content is protected !!