Athrav – Online News Portal
Uncategorized बिहार

‘पंजाब में खून का बेटा और यूपी में दत्तक पुत्र! गजब है रे भाई’

पटना। एक बार फिर से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी पर उन्हीं के शब्दों में तंज कसा है। लालू ने पीएम मोदी के लिए ट्विटर पर लिखा कि पंजाब में खून का बेटा और उत्तर प्रदेश में दत्तक पुत्र! गजब है रे भाई..इतना मत हंसाओ!

आपको बता दें कि पीएम मोदी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि भगवान कृष्ण यूपी की धरती में पैदा हुए और गुजरात में कर्मभूमि बनाई। मैंने गुजरात में जन्म लिया और मुझे यूपी ने गोद लिया है। यह मेरी कर्मभूमि है, मेरा माई-बाप है। मैं ऐसा बेटा नहीं हूं, जो यूपी छोड़ दूं।

गोद लिया बेटा भी माई-बाप की चिंता करेगा

गोद लिया बेटा भी माई-बाप की चिंता करेगा और यहां की स्थिति बदलने का कर्तव्य निभाएगा और इससे पहले पीएम मोदी ने पंजाब की एक रैली में खुद को पंजाब के खून का बेटा बताया था।

Related posts

ब्रिटिश लिंग्वा और ए.एन. कॉलेज मिलकर मनाएंगे स्वामी विवेकानंद जयंती।

Ajit Sinha

करोड़ की ठगी, हरियाणा सरकार ने लोगों को दी नसीहत

Ajit Sinha

उन परिवारों से सावधान रहिए जिन्होंने प्रदेश, देश को लूटा : मोदी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x