Athrav – Online News Portal
Surajkund फरीदाबाद मनोरंजन

34 वें सूरजकुंड अंरराष्टीय हस्तशिल्प मेले की शाम रशिम अग्रवाल ने सुफियाना कलाम से जमाया रंग

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: 34वें अन्तर्राष्टीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले में शुक्रवार को मुख्य चौपाल पर दिन में जहां विदेशी मेहमान कलाकारों के साथ हरियाणा पंजाब के कलाकारों ने परपंरा गत कला व नृत्य से धूम मचाई तो वहीं शाम को मशहूर सूफी गायक रशिम अग्रवाल ने पर्यटकों को सुफियाना रंग में रंग कर दिल जीता।



इलाहाबाद से  ताल्लुक रखने वाली गायिका रश्मि अग्रवाल ने अमीर खुसरो के कलाम छाप तिलक सब छीनी रे मोहे नैना मिला से सुरीली शाम का आगाज कर समां बांधते हुए पर्यटकों के सुरों के धागे में बांध दिया। रशमी अग्रवाल ने एक के बाद एक सूफी गीतों से कार्यक्रम को बांधे रखा और जब उन्होंने तूने ऐसी नजर मिलाई की मजा आ गया तो पर्यटक खुद को रोक नहीं पाए और मंच के पास आकर उनका हौसला अफजाई करते हुए तालियां बजाई। रश्मि अग्रवाल ने अग्रवाल ने तू माने या ना माने तथा वो ही खुदा जैसे कलाम से भी माहौल को खुशनुमा बनाया।  

Related posts

फरीदाबाद में कोरोना पॉजिटिव के केस अब बढ़ कर 88 हो गई हैं जबकि इनमें से 54 मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए हैं। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डीटीपी इंफोर्स्मेंट एंव विजीलैंस की टीम ने आज गांव गौछी के चार अवैध कालोनियों में की जमकर तोड़फोड़।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व एनसीईआरटी की संयुक्त टीम ने मंगला बुक डिपो में की छापेमारी, 5600 नकली किताबें पकड़ी।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!