Athrav – Online News Portal
विशेष हरियाणा

हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन में नेतृत्व विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आरम्भ

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ: हरियाणा पुलिस अकादमी के सरदार पटेल सभागार कक्ष में नैतिक नेतृत्व तथा नेतृत्व विकास विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आरम्भ हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन भारतीय प्रबंधन संस्थान, रोहतक के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। भारतीय प्रबंधन संस्थान, रोहतक के निदेशक प्रोफेसर धीरज शर्मा भी विशेष अतिथि के रूप से उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 31 राजपत्रित अधिकारी भाग ले रहे हैं। डीजीपी हरियाणा मनोज यादव ने उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि आपका प्रबंधन अच्छा है तो आपका काम भी अच्छा होगा। अच्छे प्रबंधन के लिए आपकी सोच और मनौस्थिति का सकारात्मक होना अति आवश्यक है।

आपका नेतृत्व अच्छा होगा तो आपकी टीम कठिन से कठिन लक्ष्य को प्राप्त करने में सफलता हासिल कर सकेगी। आप स्वयं अपने अंदर झांक कर देखें कि आपके काम करने का तरीका कैसा है। नेतृत्व पूरी दूनिया में सबसे शक्तिशाली चीज है। नेतृत्व एक संघ और समाज को नई दिशा देता है। कोई भी कार्य करने से पहले प्रबंधन बहुत अधिक जरूरी है, बिना प्रबंधन के कोई भी महान कार्य पूर्ण रूप से नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि हम हरियाणा पुलिस को देश की सबसे अच्छी पुलिस बनने के लिए सदैव प्रयत्नशील है।प्रोफेसर धीरज शर्मा ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी संगठन की सफलता में उसके प्रबंधन कौशल अत्यंत ही महत्वपूर्ण होते है, जोकि संसाधनों  एवं क्रिया-कलापों का नियोजन, संगठन, निर्देशन एवं नियंत्रण करते है। कुशल प्रबंधक ही संगठन को समय अनुसार गति प्रदान कर सकते है। आने वाले समय में व्यवसायिक वातावरण और अधिक गतिशील एवं जठिल हो जाएगा उस समय प्रबंधनकत्र्ता की ओर अधिक जिम्मेवारी बढ़ जाएगी। प्रबंधन किसी भी व्यक्ति में जन्म से नहीं होता बल्कि इसे विकसित किया जाता है।



प्रबंधक का व्यवहार और नेतृत्व जैसा होगा कर्मचारी भी उसी के अनुरूप कार्य करेंगे।डीजीपी मनोज यादव तथा निदेशक अकादमी पुलिस महानिरीक्षक योगिन्द्र नेहरा ने प्रोफेसर धीरज शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट किया। अकादमी के निदेशक पुलिस महानिरीक्षक योगिन्द्र सिंह नेहरा ने मुख्य अतिथि डीजीपी मनोज यादव,  विशेष उपस्थिति भारतीय प्रबंधन संस्थान,रोहतक के निदेशक प्रोफेसर धीरज शर्मा, प्रोफेसर शिवेन्द्र कुमार पाण्डेय तथा कार्यक्रम में भाग ले रहे प्रतिभागियों को आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा जो सीखा जाता है उसके सीखने का तभी फायदा है यदि वह समाज के उत्थान के लिए काम आऐ। अकादमी के पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम ने कोर्स डायरेक्टर होने के नाते इस 3 दिवसीय प्रोग्राम के उदेश्य तथा रूप रेखा बारे सभी प्रतिभागियों को अवगत कराया। मंच संचालन अकादमी के उप पुलिस अधीक्षक राजकुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर अकादमी के पुलिस अधीक्षक कृष्ण मुरारी, उप पुलिस अधीक्षक राजकुमार कोर्स कोरडिनेटर, उप पुलिस अधीक्षक शीतल सिंह धारीवाल तथा अन्य अकादमी स्टाफ भी उपस्थित रहा।

Related posts

बैंक कर्मी के साथ मिलकर करते थे साइबर ठगी, 8.91 लाख की क्रिप्टो ठगी में तीन पकड़े गए।

Ajit Sinha

महेन्द्रगढ़ :शहर महेन्द्रगढ़ के बालाजी चौक के निकट स्थित बड़वाले प्राचीन हनुमान मंदिर पर “हनुमान जन्मोत्सव” हर्षोल्लास से मनाया गया ।

Ajit Sinha

क्या आपके घरों में पहुंचने वाला रसोई गैस के सिलिंडरों में कोरोना वायरस से तो नहीं या सुरक्षित हैं, गैस की किल्लत तो नहीं, देखिए इस वीडियो में।   

Ajit Sinha
error: Content is protected !!