Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार ने  ग्रीन फिल्ड कालोनी में रिहायशी मकान में बने चार दुकानों और एक शराब के ठेके की सीलिंग 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद;डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार ने आज ग्रीन फिल्ड कालोनी व एरोस गार्डन में अवैध रूप से रिहायशी फ्लैट में बनी चार दुकानें व एक शराब के ठेके सहित कई अवैध निर्माणों को सीलिंग करने व तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया हैं। महिलाओं के लम्बें संघर्ष के बाद ग्रीन फिल्ड कालोनी की चालू शराब के ठेके को सील किया गया हैं। यह सभी कार्रवाई ग्रीन फिल्ड कालोनी पुलिस चौकी की पुलिस की मौजूदगी में की गई हैं। 



नरेश कुमार का कहना हैं कि ग्रीन फिल्ड कालोनी में रिहायशी मकान में अवैध रूप से बनाए गए चार दुकानों की सीलिंग की गई हैं। वहीँ, अवैध रूप से बनाई गई दुकान में चल रही एक शराब के ठेके को भी सील कर दिया गया हैं। उनका कहना हैं कि इसके अलावा इरोज गार्डन में एक ईमारत में की गई अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के दौरान वह स्वंय ड्यूटी मजिस्टेट के रूप में उपस्थित थे। जबकि पुलिस बल का नेतृत्व ग्रीन फिल्ड कालोनी के पुलिस चौकी इंचार्ज सुनील कुमार कर रहे थे।  

Related posts

फरीदाबाद: ग्रीन फिल्ड के व्हाइट हॉउस के सामने अविनाश व उसके बेटे के संग हुई मारपीट के मामले में केस दर्ज-आरोपी जल्द होंगें अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद: स्पेनिश शोधकर्ता डॉ. एंड्री वी. शिबाएव ने स्मार्ट पॉलिमर समाग्री को लेकर जानकारी दी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सेवा भारती के सहयोग से अधिवक्ता परिषद ने चैंबर्स में वितरित किए मास्क

Ajit Sinha
error: Content is protected !!