Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा रोडवेज के बेड़े में शीघ्र ही 1500 नई बसें शामिल की जाएंगी:परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ:हरियाणा के परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा रोडवेज के बेड़े में शीघ्र ही 1500 नई बसें शामिल की जाएंगी। बस सुविधा को और सुदृढ़ किया जाएगा ताकि आम जनमानस के लिए आवागमन की सुविधा आसानी सुलभ हो सके। इसके साथ ही प्रदेश में किलोमीटर योजना को भी बेहतरीन तरीके से क्रियान्वित किया जाएगा।परिवहन मंत्री सोनीपत में जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता करने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे।एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसी भी सूरत में अवैध खनन स्वीकार नहीं किया जाएगा और एनजीटी के निर्देशों की पूर्ण अनुपालना सुनिश्चित की जाएगी।

अवैध खनन पर लगाम लगाने के लिए ई-रवाना योजना लागू की गई है। ई-रवाना योजना के बिना माल लेकर चलने वाले वाहनों को पकड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि अवैध खनने के मामले में अब तक करीब 1700 डंपरों को पकड़ा गया है।एक अन्य प्रश्न के उतर में परिवहन मंत्री ने कहा कि दिल्ली विधानसभा में हुए चुनावों में भाजपा की सरकार बनेगी। हर आदमी विकास चाहता है, जिसके लिए भाजपा लोगों की पहली पसंद है। निगम के सफाई कर्मियों की ड्यूटी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जहां नियमानुसार कर्मियों को नहीं लगाया जा सकता, वहां से उन्हें वापस बुलाया जाएगा।



एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि नशे को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बहुत सख्त कार्यवाई करने के निर्देश दिए हैं। नशा माफिया पूर्ववर्ती सरकारों की देन है, जिसे खत्म के प्रयास किये जा रहे है। एक अन्य प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के शासनकाल में अपराध का ग्राफ गिरा है ओर कानून व्यवस्था चुस्त दुरूस्त है।परिवहन मंत्री ने बैठक में 7 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया, तथा शेष चार शिकायतों की जांच के निर्देश दिए।उन्होंने समिति के गैर सरकारी सदस्यों तथा आम जनमानस की शिकायतों की सुनवाई कर उनका मौके पर ही समाधान किया।

Related posts

हरियाणा पुलिस ने जुआ खेलते हुए 10 जुआरियों को अरेस्ट कर 2.95 लाख रूपए बरामद की हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: ग्रीन फील्ड में सड़क बनाने वाले ठेकेदार की लापरवाही के चलते ग्रीन फील्ड पुलिस चौकी के आगे लगती जाम।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बन्नुवाल वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा वंचित वर्ग के बच्चों को ब्रेकफास्ट कार्यक्रम में सम्मिलित हुए विधायक राजेश नागर

Ajit Sinha
error: Content is protected !!