Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापार मंडल के अध्यक्ष जगदीश भाटिया ने पुलिस कमिश्नर के के राव से की मुलाकात

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: शहर में बढ़ती चोरी व छीना झपटी की वारदातों को रोकने की मांग को लेकर व्यापार मंडल के एक प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस आयुक्त के.के. राव से मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व व्यापार मंडल के प्रधान जगदीश भाटिया ने किया। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त के साथ व्यापारियों की सौहार्दपूर्ण वातावरण में वार्ता हुई। इस अवसर पर श्री भाटिया ने उन्हें बताया कि बडख़ल व एनआईटी क्षेत्र में चोरी, लूटपाट व छीनाझपटी की वारदात बढ़ गई हैं। 29 जनवरी सारन रोड पर शर्मा गु्रप की दुकान में घुसकर कट्टे की नोंक पर पचास हजार रुपए की लूटपाट की गई है। व्यापारी वर्ग असुरक्षित माहौल में व्यापार कर रहे हैं। लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। इसलिए सभी व्यापारी अपनी सुरक्षा को लेकर आपके पास आए हैं।

व्यापारी नेता जगदीश भाटिया ने पुलिस आयुक्त से शहर में टे्रफिक व्यवस्था और पार्किंग को लेकर भी बातचीत की। उन्हें बताया गया कि जिन स्थानों पर ट्रैफिक सिगनल लगा ने की जरूरत थी, वहां तो लगाए नहीं गए और कई ऐसे स्थानों पर उन्हें लगाया गया है, जहां उनकी जरूरत नहीं थी। श्री भाटिया ने उन्हें बताया कि एक व दो नंबर चौक पर टे्रफिक लाईट लगाने की जरूरत है। पुलिस आयुक्त ने व्यापारियों की सभी बातों को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने सभी को आश्वासन दिया कि शहर में किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है। पुलिस का काम लोगों को सुरक्षा  करना व सुरक्षित माहौल देना है। इसके लिए जल्द ही सभी थानों को अपने अपने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने एवं पुलिस पिकैट बनाने के आदेश दिए गए हैं। व्यापारी और पुलिस के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल बनाने के लिए पुलिस पूरी तरह से कार्यरत है। पुलिस आयुक्त ने मौके पर ही संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि शहर में सुरक्षा व्यवस्था में कोताही ना बरती जाए।



जहां जहां भी वारदात घटित हुई हैं, अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए।  इसके साथ साथ श्री राव ने व्यापारियों की अन्य सभी मांगों पर भी साकारात्मक कदम उठाने का भरोसा दिलाया। पुलिस आयुक्त के आश्वासन पर सभी व्यापारियों को संतोष व्यक्त किया। इस मौके पर व्यापार मंडल की ओर से आयुक्त के.के. राव को गुलदस्ता भेंटकर उनका आभार जताया गया। इस मौके पर सरदार जगनशाह, वेद कुकरेजा, लोहा मंडी के प्रधान सीपी कालरा, जवाहर कालोनी के प्रधान नीरज भाटिया ,सचिव अश्वनि रस्तोगी, मार्केट के चेयरमैन अशोक शर्मा, रामकुमार, नितिन शर्मा, पर्वतीया कालोनी के प्रधान राममेहर, कोषाध्यक्ष सोनू कुमार, प्रेस कालोनी के प्रधान सुनील दत्त, राकेश मित्तल, नेमखान, दलीप कुमार एवं हरनाम सिंह उपस्थित थे।

Related posts

एक शख्स के आंखों में मिर्ची का पाउडर डाला, चाकू से गोद कर उसकी हत्या कर दी, वैगनआर कार को ग्रीन फील्ड में छोड़ा, लाश को फेका।

Ajit Sinha

सोशल मीडिया के पत्रकार रॉकी गौतम ने गाडी में शराब पीने से मना किया तो, बदमाशों ने कर दी उसकी जमकर पिटाई।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: ग्रुप-सी की भर्ती में बड़े पैमाने पर हुई धांधली, धरना प्रदर्शन को मजबूर हजारों युवा- दीपेंद्र हुड्डा

Ajit Sinha
error: Content is protected !!