Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक गोदाम में छापा मार कर 56 लाख के 560 किलो अफीम पुआल (भुक्की) बरामद की हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच, सेक्टर -14 ,रोहिणी की टीम ने आज दिल्ली के गांव अलीपुर के इलाके के गोदाम में छापा मार कर 560 किलोग्राम अफीम पुआल (भुक्की) बरामद की हैं। इस कार्रवाई के दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया हैं। बरामद की गई नशीला पदार्थ की कीमत तक़रीबन 56 लाख रुपए हैं। गिरफ्तार किए गए तस्कर के खिलाफ क्राइम ब्रांच थाने में विभिन्न धाराओं के तहत केस  दर्ज की हैं। 



पुलिस के मुताबिक दिल्ली पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन स्क्वायड-1, क्राइम ब्रांच, सेक्टर 14 रोहिणी की टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर दिल्ली के गांव अलीपुर के इलाके के गोदाम में मंगलवार प्रात साढ़े आठ बजे छापा मारा जहां से  560 किलो ग्राम अफीम का भूसे (भुक्की) बरामद किया गया जिसकी कीमत बाजार में तक़रीबन 56 लाख रूपए हैं। पुलिस की माने तो इस कार्रवाई  के साथ में एक ड्रग तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया हैं जिसका नाम होशियारपुर पंजाब की रहने वाली 36 वर्ष की एक ओंकार हैं। इस तस्कर के खिलाफ क्राइम ब्रांच थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया हैं। 

Related posts

राहुल बोले- जम्मू-कश्मीर के साथ मेरा खून का रिश्ता, जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करना प्राथमिकता

Ajit Sinha

राहुल बोले- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता से आरक्षण छीनना चाहते हैं

Ajit Sinha

पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने ली क्राइम रिव्यू मीटिंग, चयनित कर्मियों को पुरस्कार

Ajit Sinha
error: Content is protected !!