Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

क्यारी फ़ाउंडेशन ने खोला एक नया सेंटर – ग़रीब बच्चों को मिलेगी मुफ़्त शिक्षा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: फ़रीदाबाद के सेक्टर- 45 के पास स्थित कबड्डी स्टेडियम कॉलोनी में ग़रीब बच्चों को मुफ़्त शिक्षा और उसके उपलक्ष्य में स्टेशनरी सामग्री वितरित करते हुए क्यारी फ़ाउंडेशन के फ़ाउंडर व को-फ़ाउंडर निहारिका श्रीवास्तव और सुमित श्रीवास्तव ने एक और नये सेंटर की शुरुआत की।



इस अवसर पर क्यारी फ़ाउंडेशन के स्वयंसेवकों सचिन चौधरी, सुमित दिवाकर, मुकेश झा, मंदीप झा, सचिन तोमर, प्रिया कुमारी, प्राची तिवारी व अनीता ने भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए बच्चों को शिक्षा का महत्व समझाया। क्यारी फ़ाउंडेशन ग़रीब बच्चों को मुफ़्त शिक्षा देने और उनको मर्गदर्शन प्रदान करने की तरफ़ रोज़ाना नये क़दम बढ़ा रही है। गणतंत्र दिवस के दिन क्यारी फ़ाउंडेशन के इस नए सेंटर का उध्घाटन करते हुए ध्वजारोहण किया गया और बच्चों को देश के नव निर्माण में भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

Related posts

फरीदाबाद : पाठक सम्मेलन एवं डाकिया सम्मान समारोह का आयोजन

Ajit Sinha

फरीदाबाद : हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे.. की धुन पर हर उम्र वर्ग के लोग झूमते नजर आए।

Ajit Sinha

ओल्ड नगर निगम का तोड़फोड़ सिर्फ ड्रामा निकला, डीपीसी और पिलर तोड़ कर लौटे, बड़े ईमारत को नहीं छेड़ा

Ajit Sinha
error: Content is protected !!