Athrav – Online News Portal
स्वास्थ्य हरियाणा

हरियाणा में शीघ्र करीब 450 नियमित डॉक्टर्स की भर्ती की जाएगी: स्वास्थ्य एवं गृहमंत्री अनिल विज

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के स्वास्थ्य एवं गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश में शीघ्र करीब 450 नियमित डॉक्टर्स की भर्ती की जाएगी। इसके लिए प्रतियोगी परीक्षा ली जाएगी।स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि चिकित्सकों की परीक्षा की पूरी जानकारी उम्मीदवारों को विभिन्न माध्यमों से प्राप्त करवाई जाएगी।



उन्होंने कहा कि यह भर्ती नियमित आधार पर की जाएगी। इसके लिए प्रतियोगी परीक्षा आयोजित होगी ताकि मेरिट आधार पर इन पदों की भर्ती की जा सके। उन्होंने बताया कि सामान्य वर्ग के लिए 87, अनुसूचित जाति के लिए 290, बीसीए के लिए 17, बीसीबी के लिए 8, ईएसएम के 28 तथा ईडब्लूएस के 17 पद आरक्षित हैं। इनमें पीएच के 53 तथा ईएसपी के 5 पदों हेतु होरिजेंटल व वर्टिकल आरक्षण की व्यवस्था शामिल है।

Related posts

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से कोविड-19 के फैलाव को रोकने के लिए 6  वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को सात जिलों के लिए तैनात किया है।

Ajit Sinha

हरियाणा में निजी सुरक्षा एजेंसी लाइसेंसिंग प्रक्रिया 1 नवंबर से होगी ऑनलाइन-एडीजीपी

Ajit Sinha

आप सभी समाज के आदर्श हैं, इसलिए आप समाज में प्रेरक के रूप में आगे बढ़कर कार्य करें-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Ajit Sinha
error: Content is protected !!