Athrav – Online News Portal
अंतर्राष्टीय दिल्ली नई दिल्ली

शादी के दिन हिंदू लड़की को जबरन उठा ले गई पाकिस्तान की पुलिस

पाकिस्तान के सिंध प्रांत के शहर हाला में रविवार को पुलिस ने एक हिंदू लड़की को उसकी शादी के दिन ‘बरामद करने का’ दावा करते हुए अदालत में पेश किया जहां से उसे आश्रय गृह भेज दिया गया. पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है.रिपोर्ट में कहा गया है कि ‘कराची में धर्म परिवर्तन कर एक मुस्लिम युवक से प्रेम विवाह करने वाली बुशरा उर्फ भारती बाई को पुलिस ने हाला में बरामद कर अदालत में पेश किया.’

रिपोर्ट के मुताबिक बैंक कर्मचारी भारती बाई ने दो महीने पहले मुसलमान बनकर शाहरुख मेमन नाम के एक इंजीनियर से कराची के जामिया बिनोरिया में निकाह कर लिया और अपना नाम बुशरा रख लिया था. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नौकरी के दौरान दोनों में प्रेम हो गया और दोनों ने शादी करने का फैसला किया.बाद में बुशरा उर्फ भारती बाई अपने घर लौटी और उसने शादी की बात छिपाई. उसके माता-पिता ने एक हिंदू लड़के से उसकी शादी तय कर दी.



रविवार को उसकी इस लड़के से शादी होनी थी. इसी बीच, पुलिस अदालत के आदेश पर उसके घर पहुंची और उसे अपने साथ ले जाकर अदालत में पेश किया. रिपोर्ट में कहा गया है कि ‘बुशरा ने अदालत से कहा कि उसने शाहरुख से स्वेच्छा से शादी की है. वही उसके पति शाहरुख ने निकाहनामा पेश किया.’मामले में हिंदू और मुसलमान समुदाय के प्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के कारण अदालत ने लड़की को सोमवार तक के लिए आश्रय गृह भेज दिया.

Related posts

यमुना में बढ़ते जलस्तर को देख दिल्ली सरकार ने सभी तैयारियां की तेज, सभी विभाग हाई अलर्ट पर

Ajit Sinha

फर्जी वीजा रैकेट का भंडाफोड़, फर्जी वीजा बनाने वाले 4 गिरफ्तार,नकली वीज़ा स्टिकर और निवास कार्ड बरामद।

Ajit Sinha

सत्र 2023-24 में नए कोर्सेज के साथ गुरु गोबिंद सिंह इन्द्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी का शैक्षिक विस्तार करेगी केजरीवाल सरकार

Ajit Sinha
error: Content is protected !!