Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

घर देर से पहुंची लड़की तो बहाना बनाकर बोली- मेरा गैंगरेप हो गया

हैदराबाद के संगारेड्डी में एक 16 साल की लड़की ने ऐसा झूठ बोला कि पूरा पुलिस महकमा जांच में कई दिनों तक परेशान रहा, लेकिन जब सच्चाई सामने आई तो लड़की के ही पसीने छूट गए. दरअसल, 16 की एक लड़की घर से पैसे चुराने की बात को लेकर अपनी मां से झगड़कर घर से बाहर निकल गई.कई घंटों तक वह घर नहीं लौटी. घर वाले काफी देर तक उसे तलाशते रहे. लेकिन लड़की का कोई पता नहीं लगा. फिर जब देर रात लड़की घर पहुंची तो उसने बताया कि उसके साथ चार लोगों ने हैदराबाद के अमीनपुर में गैंगरेप किया.
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घटना से आहत माता-पिता लड़की को संगारेड्डी पुलिस थाने ले गए. यहां पुलिस वालों को लड़की ने बताया कि मैं घर से गुस्सा होकर निकली थी. सड़क पर अकेले जा रही थी कि अचानक एक बाइक सवार मेरा पीछा करने लगा. मैंने बाइक सवार को एक चांटा जड़ा तो वह वहां से चला गया. फिर थोड़ी देर बाद बाइक सवार दोबारा लौटा.लड़की ने पुलिस को आगे अपनी कहानी में बताया कि मुझे बाइक सवार यह कहकर बैठाकर ले गया कि तुम्हारे नहाते हुए वीडियो हमारे पास है. यदि तुम नहीं चली तो वीडियो इंटरनेट पर डाल देंगे. मैं उसके साथ बाइक पर बैठकर चली गई. फिर आरोपी मुझे अमीनपुर ले गया जहां झाड़ियों में ले जाकर चार लोगों ने मेरे साथ गैंगरेप किया.



लड़की की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की. पूरा पुलिस महकमा लड़की के बताए इलाकों में छानबीन करने लगा, लेकिन उन्हें कुछ हाथ नहीं लगा. इस बीच लड़की का मेडिकल किया गया तो गैंगरेप की पुष्टि नहीं हुई.संगारेड्डी के एसपी चंद्र शेखर रेड्डी ने मीडिया को बताया कि बताया कि पुलिस को लड़की की बातों पर शक हुआ. उसे बुलाकर जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ घूमने गई थी. घर पर लेट होने के कारण उसने गैंगरेप होने की झूठी कहानी रची.यह बात सामने आने के बाद लड़की ने पुलिस से माफ़ी मांगी. फिलहाल पुलिस ने लड़की को समझाइश देकर छोड़ दिया है.

Related posts

फैक्ट्रियों में चोरी और लूट करने वाले बदमाशों के गैंग का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार, सरगना फरार

Ajit Sinha

कपड़ा व्यापारी और उसके परिजन के ऊपर बदमाशों ने घर में घुसकर बरसाई ताबड़ तोड़ गोलियां, 3 लोगों की हत्या, एक गंभीर

Ajit Sinha

पॉक्सो एक्ट में अग्रिम जमानत लेने के लिए पीड़िता की उम्र बारे बनवाए फर्जी दस्तावेज, थाना छायंसा की टीम ने किया गिरफ्तार

Ajit Sinha
error: Content is protected !!