Athrav – Online News Portal
हरियाणा

भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी के ‘कॉमन मिनिमम प्रोग्राम’ की बैठक में  33 बिन्दुओं पर सहमति: अनिल विज

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी के ‘कॉमन मिनिमम प्रोग्राम’ की बैठक में आज 33 बिन्दुओं पर सहमति बन गई है,जिनकी घोषणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल तथा उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला के संज्ञान में लाने के बाद की जाएगी। विज ने आज दोनों पार्टियों के सदस्यों की समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश के लोगों के जीवन स्तर को उन्नत करने के लिए पार्टियां कृत्संकल्प है, इसलिए दोनों ही पार्टियों के घोषणा पत्रों पर गहनता से विचार किया जा रहा है।



उन्होंने कहा कि बैठक में दोनों पार्टियों के घोषणा पत्रों में किए गए वायदों का आर्थिक एवं कानूनी पहलुओं पर मंथन किया गया तथा इनके विस्तृत आर्थिक मूल्यांकन करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए अगली बैठक शीघ्र ही की जाएगी।गृहमंत्री ने कहा कि पार्टियों के घोषणा पत्रों में किए गए वादों को आगामी 2-3बैठकों में सहमति बना ली जाएगी तथा उसका एक संकलित प्रारूप तैयार कर लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बैठक में दोनों पार्टियों के सभी बिन्दुओं पर विचार किया जाएगा तथा जनहित के लिए जिस भी पार्टी के अच्छे सुझाव होंगे उन्हें स्वीकार किया जाएगा। इस बैठक में शिक्षा मंत्री कंवरपाल, राज्यमंत्री अनूप धाणक, पूर्व मंत्री ओ.पी. धनखड़, हरियाणा के महाधिवक्ता बलदेव राज महाजन तथा कार्मिक,प्रशिक्षण, सतर्कता और संसदीय कार्य विभाग के सचिव, नितिन यादव भी उपस्थित थे।

Related posts

चंडीगढ़: जेजेपी के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ का विस्तार, 82 हलका प्रधानों की नियुक्ति

Ajit Sinha

एसीबी बड़ा कदम, रिश्वत लेते पकड़े गए अधिकारियों को दोबारा उसी जिले में पोस्टिंग नहीं दी जाएगी : डॉ अरशिन्दर सिंह चावला

Ajit Sinha

देवीलाल जयंती पर युवाओं को 108 मॉडल ई-लाइब्रेरी की सौगात, डिप्टी सीएम ने किया पहली मॉडल लाइब्रेरी का उद्घाटन

Ajit Sinha
error: Content is protected !!