Athrav – Online News Portal
Uncategorized राष्ट्रीय

नोटबंदी के 100 दिन पूरे, RBI को नहीं पता- वापस आए कितने नोट

संवाददाता, नई दिल्लीः नोटबंदी के 100 दिन पूरे हो गए हैं। इसके बाद भी रिजर्व बैंक को यह मालूम नहीं चल पाया है कि कितने पुराने नोट वापस आए हैं। वहीं ब्‍लैकमनी पर सरकार अभी तक बेखबर है। नोटबंदी का एेलान करते समय पीएम मोदी ने यह कहा था कि ब्लैकमनी पर यह अबतक का सबसे कड़ा प्रहार है और इससे टेरर फंडिंग को तगड़ा झटका लगेगा। नोटबंदी से यह माना जा रहा था कि सिस्टम से करीब 3 लाख करोड़ रुपए की ब्लैकमनी बाहर हो जाएगी। लेकिन, नोटबंदी के चलते ब्लैकमनी खत्म करने में सरकार को बहुत अधिक सफलता मिलती नहीं दिखाई दे रही है।

31 मार्च के बाद साफ होगी तस्वीर
आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल ने 8 फरवरी को मॉनिटरी पॉलिसी पेश करने के दौरान यह बात मानी थी कि पुराने नोटों का आंकड़ा बताना मुमकिन नहीं है, क्योंकि 31 मार्च तक आरबीआई में पुराने नोट जमा होंगे। इसके बाद ही सही आंकड़े पता चल पाएंगे। अभी पुराने नोटों की गिनती चल रही है। आरबीआई के पास अभी तक कोई आंकड़ा नहीं है कि नोटबंदी के बाद कितनी पुराने करंसी सिस्टम में वापस आई है।

65% करंसी वापस सिस्टम में
नोटबंदी के बाद रातों रात करीब 15 लाख करोड़ रुपए की करंसी सिस्टम से बाहर हो गई थी। आरबीआई के अनुसार, 27 जनवरी तक 9.92 लाख करोड़ रुपए के नोट सिस्टम में आ गए। इस तरह, सिस्टम में करीब 65 फीसदी करंसी वापस आ गई है।

ब्लैकमनी पर कोई हिसाब नहीं
पीएम मोदी ने नोटबंदी को ब्लैकमनी के खिलाफ सख्त कदम बताया था। इससे अनुमान था कि 3 लाख करोड़ रुपए की करंसी सिस्टम से बाहर हो जाएगी। लेकिन अभी तक नोटबंदी से कितनी ब्लैकमनी सिस्टम से बाहर हुई इसका कोई हिसाब नहीं है।

Related posts

कांग्रेस अध्यक्ष रहे राहुल गांधी ने कोयम्बटूर में रोड शो के दौरान उमड़ी भीड़ को देख इंग्लिश में क्या कहा सुनिए इस वीडियो  

Ajit Sinha

मोदी सरकार ने भारत माता को बेच दिया, भारत-अमेरिका व्यापार समझौता पूरी तरह आत्मसमर्पण- राहुल गांधी

Ajit Sinha

‘उदयपुर नव संकल्प ऐलान’’ भारत के स्वतंत्रता संग्राम की कोख़ से जन्मी ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x